जिला सेवायोजन कार्यालय रुद्रप्रयाग में 20 मई को रोजगार मेला, 500 पदों पर होगा चयन।
रुद्रप्रयाग:-जिला सेवायोजन कार्यालय रुद्रप्रयाग द्वारा आगामी 20 मई को प्रातः 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, रुद्रप्रयाग में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में छह निजी नियोक्ता एवं कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।
रोजगार मेले में मुंजाल शोवा लिमिटेड द्वारा अप्रेंटिसशिप पदों, एकम्स ड्रग्स फार्मा लिमिटेड द्वारा ट्रेनी एवं तकनीशियन पदों, आपातकालीन सेवा 108 द्वारा ईएमटी एवं ड्राइवर पदों के लिए भर्ती की जाएगी। वहीं टाटा स्ट्राइव कौशल विकास केंद्र गोपेश्वर द्वारा होटल प्रबंधन संबंधी निःशुल्क प्रशिक्षण एवं ऑन जॉब ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अलावा टाटा मोटर्स लिमिटेड द्वारा जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु पदों हेतु फिटर, मोटर मैकेनिक, टर्नर, ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइन, कार्यालय सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, सीविंग टेक्नोलॉजी एवं आशुलिपिक सहित विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा भी प्रशिक्षु पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा।
रोजगार मेले में कुल 500 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संचालित होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार एवं अन्य निर्धारित अर्हताओं के आधार पर रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, बीएससी, एमएससी, आईटीआई, डिप्लोमा, बीकॉम, बीफार्मा, डीफार्मा, एएनएम एवं जीएनएम निर्धारित की गई है। साथ ही ड्राइविंग पदों के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, अंकपत्र, बायोडाटा तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए 8449222574 एवं 9557511448 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। रोजगार मेले में शामिल होने हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
