‘ऑपरेशन प्रहार’ में शातिर बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार। WWW.JANSWAR.COM

राजधानी में अपराधियों के विरुद्ध एसएसपी का ‘ऑपरेशन प्रहार’ कहर बनकर टूट रहा है।

देहरादून:- थाना बसंत विहार क्षेत्र के हरबंशवाला में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक शातिर अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

​बैरियर तोड़ा, फिर पुलिस पर की फायरिंग:-चेकिंग के दौरान बिना नंबर की स्कूटी सवार दो संदिग्धों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने जान से मारने की नियत से टीम पर फायर झोंक दिया।

 जवाबी कार्रवाई में शातिर बदमाश अब्दुल्ला के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार दूसरा आरोपी शाहनवाज सलमानी है।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। घायल अब्दुल्ला पर सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से दो अवैध तमंचे, कारतूस और स्कूटी बरामद की है। इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि दून की धरती पर अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है।