“केदारनाथ धाम में रुद्रप्रयाग पुलिस ने श्रद्धालुओं के खोए पर्स व सामान। WWW.JANSWAR.COM

रुद्रप्रयाग पुलिस बनी यात्रियों की मददगार : केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के खोए पर्स व सामान को ढूंढ कर सुरक्षित लौटाया।*

​रुद्रप्रयाग:- जनपद पुलिस द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग और धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का निरन्तर ध्यान रखा जा रहा है। इसी क्रम में यात्रा के दौरान भीड़-भाड़ या अन्य कारणों से जिन श्रद्धालुओं के पर्स, मोबाइल, बैग या जरूरी दस्तावेज खो गए थे, उन्हें पुलिस टीमों द्वारा तत्परता से ढूंढकर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। उपनिरीक्षक पुलिस दूरसंचार चरण सिंह चौहान का इन कार्यों में सराहनीय योगदान रहा है।

त्वरित कार्यवाही – पुलिस सहायता केंद्रों और गश्त पर तैनात जवानों को जैसे ही सामान मिलने की सूचना प्राप्त हुई, उन्होंने सामान की जांच कर श्रद्धालुओं से संपर्क किया।

• ​श्रद्धालुओं के खिले चेहरे – अपना कीमती सामान और दस्तावेज वापस पाकर श्रद्धालुओं ने रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार व्यक्त किया और ‘मित्र पुलिस’ के इस कार्य की सराहना की।

• ​सतर्कता की अपील – पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस चौकी या सहायता केंद्र पर सम्पर्क करें।

​”आपकी सुरक्षित यात्रा, हमारा संकल्प”