बिथ्याणी में कांग्रेस की पहली बैठक, संगठन मजबूती और 2027 चुनावी सक्रियता का संकल्प। WWW.JANSWAR.COM

बिथ्याणी यमकेश्वर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनावी रणनीति पर मंथन; महंगाई और महिला अत्याचार के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन।

  • ब्लॉक अध्यक्ष अनिल रतूड़ी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
  • 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ गठन और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति।
  • महंगाई, पेट्रोल-डीजल कीमतों, पेपर लीक और महिला अत्याचार के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
  • यमकेश्वर के बिथ्याणी में आयोजित पहली संगठनात्मक बैठक में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी सक्रियता बढ़ाने का लिया संकल्प।

पौड़ी/यमकेश्वर:-आज बिथ्याणी, यमकेश्वर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अनिल रतूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की शुरुआत में नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष अनिल रतूड़ी का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पारित प्रस्तावों में बीएलए-2 की नियुक्ति, निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन, बूथ कमेटियों के गठन, ब्लॉक कार्यकारिणी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन पर सहमति बनी। साथ ही महिला कांग्रेस, Indian Youth Congress, Congress Seva Dal सहित आनुषंगिक संगठनों को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पारित प्रस्तावों को धरातल पर उतारने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए एकजुट होकर सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।

बैठक के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश और प्रदेश में बढ़ते पेपर लीक मामलों, महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों, महिला अत्याचारों और लचर कानून व्यवस्था के विरोध में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

बैठक में श्री विनोद डबराल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती रुचि कैंतुरा पूर्व ब्लॉक प्रमुख दुगड्डा ,राजीव जखमोला ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा,नरेन्द्र सिंह बिष्ट, महेंद्र देव बडोला,सुवेग जोशी, गुड्डी देवी कांति देवी,बसंती देवी कृपाल सिंह, बासुदेव बडोला, गुलाब सिंह, महेंद्र सिंह मदन सिंह विपिन बडोला,गंभीर सिंह भंडारी,मोहन सिंह,दीपक चंद्रा,विनोद कंडवाल,देवेन्द्र प्रसाद बडोला,दीपक रतूड़ी पूर्व प्रधान  एवं विद्यादत्त बडोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।