पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खांड गाँव में सड़क का लोकार्पण किया।
ऋषिकेश:-विकास कार्यों को गति देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खांड गाँव (विस्थापित-03) में मुख्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। सांसद निधि से लगभग 11.89 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क का कार्य पी.सी. एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स के माध्यम से पूर्ण किया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को अब सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने सांसद का ढोल-दमाऊ और बैंड-बाजों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की आवश्यकता थी, जिसके पूर्ण होने से अब आवागमन सरल और सुरक्षित होगा। हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र तक विकास की किरण पहुंचे और कोई भी बस्ती बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने आगे कहा कि खांड गाँव को राजस्व ग्राम घोषित करने की प्रक्रिया शासन स्तर पर अंतिम चरण में है और शीघ्र ही इसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। इसके साथ ही मतदान अधिकार सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व महापौर ऋषिकेश नगर निगम श्रीमती अनिता ममगाईं ने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सांसद ने हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान किया है। साथ ही उन्होंने खांड गाँव-03 में अन्य ब्रांच मार्गों के निर्माण हेतु भी सांसद से सहयोग का अनुरोध किया।
इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामपुर और वर्तमान में यमकेश्वर ब्लाक प्रमुख पति संजीव चौहान,पूर्व जिला अध्यक्ष रविन्द्र राणा, हरिद्वार प्रभारी दीपक धमीजा, पार्षद राजेश कोठियाल, पूर्व पार्षद विजय बडोनी, किशन नेगी, पूर्व पार्षद विपिन पन्त, पार्षद बिरेन्द्र रमोला, पवन शर्मा, राजेश गौतम, अजय कालड़ा, रमेश अरोड़ा, ब्रिज मोहन मनोरी, विजेंद्र मोगा, राजकुमारी जुगरान, अशर्फी रणावत,
और खांड गाँव से वार्ड सदस्य संगीता भट्ट, पी एस पटेल, रोशन ध्यानी, कपिल भंडारी व् स्थानीय जनता मौजूद रही।
