जनपद देहरादून- बार्लोगंज, मसूरी में एक व्यक्ति गिरा खाई में, SDRF के रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल। WWW.JANSWAR.COM

arunabh raturi.janswar.com

जनपद देहरादून- बार्लोगंज, मसूरी में एक व्यक्ति गिरा खाई में, SDRF के रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल।

आज दिनाँक 13 दिसंबर 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि बार्लोगंज के पास एक व्यक्ति लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा से HC सुशील कुमार के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई। ततपश्चात फायर सर्विस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल व्यक्ति को रोप स्ट्रैचर की सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

घायल का नाम-
जितेंद्र पाल सिंह पुत्र स्व0 श्री हरीश पाल, उम्र 60 वर्ष, निवासी मिडवे रेस्टोरेंट, मसूरी।

 

—————00—————————-

 

जनपद उत्तरकाशी- कुमारड़ा के पास डम्पर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने डम्पर के नीचे दबे चालक को रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल।

आज दिनाँक 13 दिसंबर 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि स्यांसु पूल के पास कुमारड़ा में एक डम्पर (UA07 Y 0121) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें एक ही व्यक्ति सवार था जो डम्पर के नीचे दबा हुआ है।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट चिन्यालीसौड़ से HC मनोज चौहान के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त डम्पर क्रशर से बजरी लेकर जा रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से पलट कर मार्ग से नीचे की तरफ पलट गया।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए डम्पर के नीचे दबे चालक को निकाला व मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।

घायल का विवरण:- किशन थापा पुत्र श्री भगत राम, 24 वर्ष, निवासी- देहरादून।