ऋषिकेश:-कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी से शिष्टाचार भेंट की।www.janswar.com

arunabh raturi/janswar.com

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी से शिष्टाचार भेंट की।

ऋषिकेश 14 नवंबर 2023:- क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान गोवर्धन पूजा व भैया दूज की शुभकामनाएं भी दीं।इंदिरा नगर स्थित आवास पर मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट को बताया कि इन्वेस्टर समेत के लिए सरकार को देश के विभिन्न प्रान्तों सहित विदेश के उद्योगपतियों से सहयोग मिल रहा है।उन्होंने बताया कि दिसंबर में आयोजित इन्वेस्टर समेत के जरिए राज्य के विकास में वृद्धि होगी। बताया कि रोजगार, शिक्षा पर्यटन जैसे तमाम अवसर सृजित होंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का 25 वर्ष की आयु में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्यों की सूची में शामिल करने का सपना साकार होता दिख रहा है।इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कविता शाह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, वरिष्ठ पार्षद शिवकुमार गौतम, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, रूपेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।