राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर दुगड्डा में कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि WWW.JANSWAR.COM

दुगड्डा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि
गांधी चौक में माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

दुगड्डा:- प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर बुधवार को दुगड्डा स्थित गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव जखमोला के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति की नींव रखकर भारत को आधुनिक युग की ओर अग्रसर किया।

नेताओं ने याद किए राजीव गांधी के योगदान:- कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष नितेश ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद डबराल, ब्लॉक अध्यक्ष यमकेश्वर अनिल रतूड़ी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रावत, सैनिक प्रकोष्ठ से शिव सिंह रावत, पूर्व बीडीसी कुंदन सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर धर्मेंद्र गोयल, विजय कुमार, महावीर नेगी, वीरेंद्र शाह, सुरेंद्र भारती, सुरेश, राकेश कुमार और हैदर अली सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और राजीव गांधी को आधुनिक भारत का दूरदर्शी नेता बताया।

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता:- श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।