शिवपुरी हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, मचा हड़कंपl WWW.JANSWAR.COM

मुनि की रेती थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण स्थल पर हुआ हादसा l

टिहरी:- आज दिनांक 10- 5.2026 को बस संख्या UK 14PA -0605 श्री बद्रीनाथ धाम से दर्शन करके 25 यात्रियों को लेकर वापस ऋषिकेश के लिए जा रहे थे कि कलथ्री डंपिंग पॉइंट नजदीक रोजेट होटल के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई , जिस कारण बस में बैठे 07 व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं l मौके से घायल व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया है तथा शेष अन्य 18 यात्री सुरक्षित हैं, जिन्हें अन्य वाहन के माध्यम से ऋषिकेश उनके गंतव्य लखीमपुर खीरी हेतु भेजा जा रहा है l
घायल व्यक्तियों के नाम पते
1-सोनम गुप्ता पुत्री श्री ज्ञानचंद उम्र 28 वर्ष  2-मुन्नी देवी पत्नी श्री ज्ञानचंद उम्र 56 वर्ष
3-चंद्र प्रकाश गुप्ता पुत्र श्री रामचरण उम्र 62 वर्ष 4-संजय चौरसिया पुत्र श्री पन्नालाल उम्र 59 वर्ष
5-सीता देवी पत्नी श्री राम प्रसाद उम्र 38 वर्ष  6-कुमारी शबनम पत्नी श्री अभिमन्यु उम्र 32 वर्ष
7-मनीष गिरी उम्र 44 वर्ष
समस्त निवासीगण लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश l

ड्राइवर -1 राजेश पुत्र श्री जगदीश निवासी सुभाषनगर पंत रोड क्लेमेनटाउन देहरादून। मोबाइल=7895951404

कंडक्टर सोनुपुत्र श्री परमजीत निवासी 2ढाक पेटी राजपुर देहरादून। मोबाइल=8126199091