मेधावी छात्रों का सम्मान: डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह। WWW.JANSWAR.COM

मेधावी छात्रों का सम्मान: डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह।

ऋषिकेश/हरिपुर:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिपुर कला क्षेत्र में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को माला एवं पटका पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

डॉ अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि उनके गुरुजनों एवं अभिभावकों के मार्गदर्शन, समर्पण एवं तपस्या का भी प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी ही समाज एवं राष्ट्र का भविष्य हैं और आगे चलकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गीतिका शर्मा, पूजा ग्वाड़ी, लक्ष्मी जुगलान, धर्मेंद्र ग्वाड़ी के आलावा सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में कार्तिक सिलस्वाल पुत्र चंद्रप्रकाश सिलस्वाल, प्रियांशु पवार पुत्र हरीश पवार, अखिलेश कोठारी पुत्र आजाद किशोर, सिद्धार्थ शर्मा पुत्र विशेष कुमार, अंजली पुत्री अजय सिंह, अंशिका पुत्री विवेक कश्यप, गोपी रावत पुत्री वीरेंद्र रावत, अमन तिवारी पुत्र बबलू तिवारी, दिशा पुत्री राजू यादव, किरण कश्यप पुत्री पवन कश्यप, शिविका पुत्री प्रकाश चंद, मानसी पुत्री गौतम, प्रीति शर्मा पुत्री पूरनलाल, झलक चौधरी पुत्री अजय कुमार, दिव्या पांडे पुत्री गोपाल पांडे, काजल भारती पुत्री साधोलाल भारती, सक्षम चौधरी पुत्र विनीत चौधरी, सोनाक्षी गर्ग पुत्री संजय गर्ग, इशिता गोस्वामी पुत्री विजेंद्र, स्मृति लखेड़ा पुत्री नरोत्तम प्रसाद, दीपक जोशी पुत्र राकेश जोशी एवं सोनीका असवाल पुत्री मुन्ना असवाल सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।