राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। www.janswar.com

Arunabh raturi.janswar.com

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।

राजभवन देहरादून :20 अप्रैल, 2024:राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं और जीवन संदेश अनुकरणीय हैं तथा अहिंसा, लोक कल्याण, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देती हैं। भगवान महावीर ने सत्य, अहिंसा व प्राणि मात्र के प्रति दया भाव की शिक्षा दी, जो आज भी प्रासंगिक है। समाज में प्रेम, समरसता व सद्भाव के लिए जीवन में भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाए जाने की आवश्यकता है।

*******

राज्यपाल ने राजभवन देहरादून व आसपास के क्षेत्र में वर्डवाचिंग की।

राजभवन देहरादून: 20 अप्रैल 24:जैव विविधता से भरपूर उत्तराखंड में पक्षियों का एक अलग संसार बसता है। यहां पर विभिन्न प्रकार की पक्षियों की प्रजातियां पायी जाती हैं। वहीं राजभवन देहरादून एवं इसके आस-पास के क्षेत्र में भी पक्षियों की लगभग 180 से अधिक प्रजातियां देखने को मिलती हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार प्रातः राजभवन परिसर में बर्ड वॉचिंग की। इस दौरान पीसीसीएएफ डॉ. धनंजय मोहन और निदेशक राजाजी पार्क, साकेत बड़ोला मौजूद रहे। बर्ड वाचिंग के दौरान उन्होंने कई पक्षियों का देखा जिनमें ओरियंटल पाइड-हॉर्नबिल, मैग्पी-रोबिन, बुलबुल, ग्रे ट्रैपी, एलक्जैंडरिन पैराकीट, वुडपैकर आदि प्रजातियां थी। उन्होंने कहा कि पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को देखकर एक अलग ही आनंद की अनुभूति हुई है।

राज्यपाल ने कहा कि पक्षियों की अलग-अलग चहचहाहट और क्रियाकलाप मन को प्रफुल्लित और आकर्षित करने वाला रहा। उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों पर जहां पक्षियों के दीदार मौसम पर निर्भर है, इस परिसर में वर्ष भर पक्षियों का बसेरा रहता है। पक्षियों की अविश्वसनीय विविधता से समृद्ध, उत्तराखंड पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों का घर है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के अनमोल खजाने से परिपूर्ण देवभूमि उत्तराखंड की जैव विविधता अलग ही है जिसका प्रचार-प्रसार किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाना आवश्यक है ताकि यहां की जैव विविधता की जानकारी पूरे देश और दुनिया में हो सके।