मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में 95.09 करोड़ की 36 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया #विधान सभा अध्यक्ष ने ऋषिकेश कम्युनिटी रेडियो एफएम स्टेशन का किया उद्घाटन। #लमगड़ा में कांग्रेस पार्टी के सत्याग्रह में केन्द्र व राज्य सरकार की असफलता को जनता तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया-www.janswar.com

 

मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में 95.09 करोड़ की 36 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

  • 5 करोड़ 57 लाख की 02 योजनाओं का लोकार्पण और 89 करोड़ 52 लाख  की 34 योजनाओं का  किया शिलान्यास
  • कालाढूंगी के 8012 परिवार 33 पेयजल योजना से होंगे लाभान्वित
  • लोकार्पित हुई 02 पेयजल योजनाओं से 551 परिवार हुए लाभान्वित


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा कालाढूंगी के लिए 95 करोड़ 09 लाख की 36 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास  किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र के भविष्य की नींव रखी गई है, योजनाओं के पूर्ण होने पर क्षेत्र का सर्वागींण विकास होगा। इन योजनाओं से क्षेत्र के 8012 परिवार पेयजल योजना से लाभान्वित होंगे। आज का दिन विधानसभा कालाढूंगी में विकास के एक नए युग का सूत्रपात में सहायक सिद्ध होगा। इन 36 योजनाओं में मोटर मार्ग निर्माण, पेयजल और सिंचाई की क्षमता के विकास जैसे जनहितकारी क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इस माह 04 प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जा रही है तथा रिक्त पदों का अधियाचन आयोग को प्रेषित किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर देने हों, प्रदेश की महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था को लागू करना हो, समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करना हो, जबरन धर्मांतरण पर रोक के लिये कानून बनाना हो, नई शिक्षा नीति लागू करना हो, नई खेल नीति लागू करना हो, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना हो, राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देना हो सभी का सरकार द्वारा कार्य किए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधान सभा कालाढूंगी मे 398.00 लाख की धनराशि से आनंदपुर नलकूप पेयजल योजना तथा लामाचौड खास नलकूप पेयजल योजना लागत 159.00 लाख की 02 योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कालाढूगी के विकास के लिए 34 योजनाओं का शिलान्यास किया।  जिसमें गोविन्दपुर गढवाल पेयजल योजना लागत रूपये 310.00 लाख, पनियाली पेयजल योजना लागत 222.00 लाख, पीपलपोखरा पेयजल योजना 558.00 लाख, लालपुर नायक पेयजल, लागत 334.00 लाख,प्रेमपुर लोश्ज्ञानी पेयजल, लागत 431.00 लाख, रामडी आनसिंह पेयजल योजना लागत 326.00 लाख, पतलिया पेयजल योजना लागत 434.84 लाख, बजूनिया हल्दू पेयजल योजना लागत 297.93 लाख, कमोला नलकूप योजना लागत 399.63 लाख, कालाढूगी बन्दोबस्ती पेयजल योजना लागत 298.61, सेल्सिया पेयजल लागत 117.38 लाख, छोटी हल्द्वानी पेयजल लागत 161.08 लाख, रतनपुर रामपुर पेयजल 490.11 लाख,धापला पेयजल 63.91 लाख, दोहनीया पेयजल 206.74 लाख,गिनती गांव पेयजल 399.30 लाख, चांदपुर पेयजल 142.82 लाख, नाथुजाला पेयजल 227.10 लाख, नया पाण्डे गांव पेयजल 54.00 लाख, पवालगढ मनखथपुर पेयजल 332.45 लाख,विजयपुर धमोला पेयजल 271.64 लाख, धमोला पेयजल 350.86 लाख, मन्दरजुडा पेयजल 442.26 लाख, चोपडा पम्पिंग पेयजल 235.33 लाख,ज्योली पेयजल 172.12 लाख,भद्यूनी पम्पिंग योजना 103.35 लाख, बल्यूटी पम्पिंग योजना 261.39 लाख, रानीबाग पम्पिंग योजना 342.05 लाख,सूर्यागांव पम्पिंग योजना 151.98 लाख, दोगडा पेयजल योजना 88.61 लाख,डोलमार पेयजल योजना 61.13 लाख, हैडी पेयजल योजना 27.43 लाख तथा डहरिया धानमिल से आनन्दा स्कूल निलांचल कालोनी से बिडला स्कूल छडायल रोड तक मार्ग पुनः निर्माण कार्य लागत 381.80 लाख की धनराशि का कुल 34 योजनाओं का शिलान्यास किया।

घोषणा

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कालाढूंगी विधान सभा के लिए नगर पंचायत कालाढूंगी में उपमण्डी समिति की घोषणा, कालाढूंगी में ब्रिटिश कालीन फाउंड्ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु उसका सौन्दर्यीकरण एवं मुख्य मार्ग तक नहर कवर कर सड़क का निर्माण, विकास खण्ड कोटाबाग के ग्राम धमोला मे लदुवागाड झरने का पर्यटन स्थल का सौन्दर्यीकरण एवं सडक निर्माण, कालाढूंगी मुख्य मार्ग के चकलुवा में नेहाल नदी में मुख्य मार्ग पर पुल का निर्माण,ग्राम रतनपुर बैलपडाव में नलकूप निर्माण तथा बैलपडाव के सरदार धडे मे नलकूप निर्माण, ग्राम पंचायत आंवलकोट मे स्थित प्राचीन हुनमानधाम मन्दिर का जीर्णाेद्वार व सौन्दर्यीकरण की घोषणा की।
कार्यक्रम मंे पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुये कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। विधानसभा कालाढूंगी आज विकास के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है जिसका लाभ यहाँ की जनता को मिलेगा। सरकार द्वारा कालाढूंगी के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है जो कालाढूंगी विधानसभा के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी। कार्यक्रम को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री महेन्द्र भट्ट एवं जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा भी सम्बोधित किया गया।
इस अवसर पर  जिला पंचायत बेला तोलिया, मेयर डा0 जोगेन्दर पाल रौतेला, दीवान सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट के साथ ही प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, हेमन्त द्विवेदी, विकास भगत, डॉ अनिल कपूर डब्बू, अध्यक्ष नगर पंचायत पुष्कर कत्यूरा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत आनन्द दरम्वाल, नवीन भटट, सुरेश भट, गजराज बिष्ट, सुरेश तिवारी, लाखन नेगी, प्रताप बोरा सुरेश गौड, रंजन बर्गली, भूवन भटट, राकेश नैनवाल, प्रदीप बिष्ट, हुकम सिंह कुवर, दीपक सनवाल, दीपक मेहरा, मुकेश बोरा, दीपाली कन्याल,कल्पना बोरा, अलका जीना के साथ ही क्षेत्रीय जनता एवं गणमान्य उपस्थित थे।

*********

विधान सभा अध्य़क्ष ने ऋषिकेश कम्युनिटी रेडियो एफएम स्टेशन का किया उद्घाटन।

योग नगरी ऋषिकेश में आज ऋषिकेश वासियों को पहला एफएम रेडियो की सौगात मिल गई है। ढालवाला के भारतीय ग्रामोत्थान संस्था से प्रसारण होने वाला पहला एफएम चैनल रेडियो ऋषिकेश 90 एफएम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने फीता काटकर किया।

ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा की रेडियो प्रदेश को दुनियाभर में सुना जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह रेडियो स्टेशन अपने कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाएगा और लोगों के दुख, दर्द के साथ ही समस्याओं को उजागर भी करेगा।
संचार क्रांति के दौर में अब भले ही मनोरंजन के बहुत सारे साधन उपलब्ध हैं, लेकिन रेडियो की जगह कोई नहीं ले पाया है। मोबाइल फोन पर रेडियो सुनने की सुविधा उपलब्ध होने से श्रोताओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसकी पहुंच गांव-गांव घर-घर तक है तभी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मन की बात रेडियो का सहारा लेते हैं। एमएफ के कार्यक्रम शुरू किए जाने की वजह से युवा पीढ़ी भी रेडियो से जुड़ रही है।
रेडियो के माध्यम से भी स्थानीय प्रतिभाओं, कलाकारों, शिक्षाविदों एवं बुद्धिजीवियों को मंच उपलब्ध होगा।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने भारतीय ग्रामोत्थान संस्था का स्थलीय निरक्षण कर वहां बन रहे घरेलू उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामोत्थान संस्था की सराहना करते हुए कहा की भारतीय ग्रामोत्थान संस्था महिलाओं को रोजगार देने के साथ साथ पहाड़ी उत्पादों का प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं। संस्था द्वारा तैयार किए गए तरह-तरह के उत्पाद बाजार में अपनी खास पहचान बना रहे हैं। उच्च गुणवत्ता वाले इन उत्पादों की मांग देश के विभिन्न प्रदेशों के साथ ही विदेशों में भी बढ़ रही है।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मुनी की रेती रोशन रतूड़ी, अतुल चंदोला,उनियाल चंदोला मौजूद रहे।

**********

लमगडा़ में काँग्रेस पार्टी का राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह आन्दोलन में काँग्रेसजनों ने लिया संकल्प आम जनता तक पहुँचायेगें केन्द्र की मोदी एंव प्रदेश की धामी सरकार की नाकामी

अल्मोड़ा(अशोक कुमार पाण्डेय) ब्लाँक काँग्रेस कमेटी लमगडा़ द्वारा आयोजित काँग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल करने के लिए चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह आन्दोलन के क्रम में आज लमगडा़ बाजार में बड़ी संख्या में काँग्रेसजनों ने सत्याग्रह आन्दोलन के द्वारा राहुल गांधी का समर्थन किया।
आन्दोलन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि आज देश बहुत बड़े राजनॆतिक संक्रमण से गुजर रहा हैं। लोकतंत्र की आस्था में जिस देश को लम्बे संघर्ष एंव बलिदान से आजादी मिली थी। आज उन्हीं सिद्वातों को नष्ट करने का कार्य केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार कर रही हैं। आज संविधान के मूल उद्देश्य के साथ आम व्यक्ति की अभिव्यक्ति पर चोट पहुँचाने का कृत्य हो रहा हैं। काँग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा देश की वर्तमान हालात का रिपोर्ट कार्ड था। जिससे केन्द्र की मोदी सरकार घबरा गयी हैं। केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ आज अगर कोई देश में नेता हैं। तो वह राहुल गांधी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला भारत राहुल गांधी के नेतृत्व में उभेरगा। इसलिए देश के संवैधानिक अधिकारों पर चोट पहुँचायी जायेगी तो काँग्रेस पार्टी उसका डटकर मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के गरीब, नॊजवान, किसान ऒर मातृ्शक्ति की मजबूत आवाज हैं। आज के दॊर में हर काँग्रेस कार्यकर्ता के साथ भारत की जनता भी राहुल गांधी पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किये गये अन्यायपूर्ण रवॆये पर साथ खड़ी हैं। वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में देश की सबसे बड़ी जनविरोधी नरेन्द्र मोदी सरकार को उखाड़ फॆकने के लिए दृढ़ संकल्प लेने का समय आ गया हैं। इस सत्याग्रह आन्दोलन को जन जन के बीच ले जाकर आम जनता के समक्ष केन्द्र की मोदी एंव प्रदेश की धामी सरकार की नीतियों का पर्दाफाश करना हैं।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुँजवाल ने कहा कि काँग्रेस पार्टी का सत्याग्रह आन्दोलन बड़े संघर्ष का आगाज हैं। आज जनता छद्वम राजनीति करने वाली भाजपा के षड्यंत्र को देख रही हैं। केन्द्र की मोदी सरकार ने देश में पिछले नॊ सालों से अघोषित आपाताकाल लगाया हुआ हैं। देश के प्रधानमंत्री अपने मन की बात का शतक लगा चुके है। लेकिन जनता के मन की पीडा़ नहीं सुन रहे हैं , केन्द्र की मोदी सरकार पूँजीपतियों की सरकार बन चुकी हैं। देश का गरीब, किसान, बेरोजगार ऒर महिलायें असहाय हो चुके है। आज उनकी बात अगर किसी ने की तो वह केवल काँग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने अपने भारत जोडों यात्रा में कही, देश की करोड़ों- करोड़ो जनता राहुल गांधी की चार हजार किमी की पदयात्रा की साक्षी बनी हैं। आज राहुल गांधी जिस मजबूती से केन्द्र की मोदी सरकार की एक के बाद एक पोल खोल रहे हैं उससे केन्द्र की मोदी सरकार डर गयी हैं। राहुल गाँधी की आवाज को कमजोर करने के लिए मोदी सरकार ने जिस प्रकार से भारत के लोकतंत्र का गला घोंटकर राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द किया हैं। उसे पूरे देश सहित विश्व के देशों ने देखा था। आज राहुल गांधी देश की बड़ी आवाज हैं। आज उनके देश को बचाने के लिए किये जा रहे संघर्ष में साथ देकर नये भारत एंव बीजेपी मुक्त भारत का संकल्प लेना हैं। उन्होंने प्रदेश की धामी सरकार को आडे़ लेते हुए कहा हैं। कि प्रदेश के इतिहास में सबसे अनुभवहीन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बन चुके है। पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में एक दर्जन से ज्यादा परीक्षाओं का लीक होना प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रशासनिक क्षमता का सबसे बड़ा उदाहरण हैं आज उत्तराखण्ड में शराब सस्ती हैं। शिक्षा महँगी हो चुकी हैं। प्रदेश भाजपा में बडा़ आन्तरिक कलह चल रहा हैं। भाजपा के भीतर बड़ी खींचतान में मंत्रीमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा हैं। इन सब चीजों से प्रदेश का विकास ठप्प हो चुका हैं। प्रदेश में अराजकता का माहॊल बढ़ रहा हैं। नौकरियाँ नहीं मिलने से बेरोजगार बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं लेकिन सरकार सुस्त बनी हुई हैं। वो दिन भी दूर नहीं हैं। कि प्रदेश में फिर से नेतृत्व परिवर्तन की आशंका को बल मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि देश एंव प्रदेश का विकास केवल काँग्रेस पार्टी ही कर सकती हैं। इसलिए इस सत्याग्रह आन्दोलन को अलख जगाने के लिए कमर कसनी होगी।
आन्दोलन में काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बोज गुडडू ने कहा कि छदम नारों की सरकार को उखाड़ फॆकने के लिए हर काँग्रेसी को मजबूती से आगे आना होगा ऒर काँग्रेस नेता राहुल गांधी के संघर्षों में हर हाथ को मजबूत बनाकर मोदी सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेकने का संकल्प हर घर – घर पंहुचाना हैं। उन्होंने कहा कि ऎसी तानाशाही सरकार ने हिटलर के दॊर की याद दिला दी हैं। इसलिए इनके पतन का समय आ चुका हैं। सत्याग्रह की आवाज दिल्ली तक पहुँचानी हैं।
सत्याग्रह आन्दोलन की अध्यक्षता काँग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज रावत एंव संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने करी।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, पी सी सी सदस्य गोपाल सिंह चॊहान, ब्लाक अध्यक्ष मनोज रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष दीवान सिंह भॆसोडा, अनु सूचि विभाग जिलाध्यक्ष किशन लाल, प्रदेश महासचिव महिपाल प्रसाद, ब्लाक अध्यक्ष जॆंती चन्दन बिष्ट, ब्लाक कमेटी जागेश्वर बिशन बिष्ट,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।