ब्रेकिग न्यूज: शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार-www.janswar.com

Arunabh Raturi:janswar.com

शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार

दिल्ली:- दिल्ली सरकार की शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज दिल्ली स्थित उनके सरकारी निवास स्थान से गिरफ्तार कर अपने कार्यालय ले गयी।

आज शाम ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के 8-10 अधिकारी उनके सरकारी आवास पर पहुंचे।काफी जद्दोजहद के बाद ईडी के अधिकारियों को आवास में प्रवेश मिला। ईडी के अधिकारियों के प्रश्नों का उचित जबाब न मिलने पर‌ ई डी अधिकारी उन्हें गिरफ्तार कर अपने कार्यालय ले गयी है।

आम आदमी पार्टी के नेताओं के अनुसार अरविन्द केजरीवाल गिरफ्तारी के बाद भी  मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जेल से ही सरकार चलाएंगे।