चमोली:- एसओजी एवं थराली पुलिस ने गुलदार (लैपर्ड) की खाल के साथ 02 तस्कर किये गिरफ्तार। WWW.JANSWAR.COM

ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

एसओजी एवं थराली पुलिस ने गुलदार (लैपर्ड) की खाल के साथ 02 तस्कर किये गिरफ्तार।

चमोली 03अप्रैल 2024:- पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में वन्य जीव जन्तुओं की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02 व 03.04.2024 की रात्रि को एसओजी व थाना थराली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान मींग गेधेरे के पास से अभियुक्त विक्रम सिंह उर्फ डब्बू पुत्र नेत्र सिंह निवासी ग्राम वासिना तहसील थराली उम्र 38 वर्ष व दिनेश सिंह पुत्र मेहरवान सिंह निवासी ग्राम कंसोला थाना थराली उम्र 45 वर्ष को गुलदार (लैपर्ड) की खाल के साथ गिरफ्तार किया।

जिसकी अनुमानित मूल्य 4,00,000/- रू0 लाख रूपये आंकी गयी। अभियुक्तो के विरुद्ध मु0अ0सं0 11/24 धारा 2/9/39/49बी/50/51/57 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम 1972अंकित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा खाल की पहचान करने हेतु वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसमें वन दरोगा बलवंत सिंह द्वारा जंगली जानवर की खाल की जांच कर गुलदार (लैपर्ड) की खाल होना बताया।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि गुलदार लगभग एक से दो वर्ष पूर्व जंगल में मरा हुआ मिला था। जिसकी हड्डियों को जंगल में ही मिट्टी में दबा दिया था और खाल को अपनी छानी में सुखाकर बेचने के लिए ले जा रहे थे। थाना थराली पुलिस द्वारा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

-1. उ0नि0 श्री ध्वजवीर पंवार (एसओजी प्रभारी), 2. अ0उ0नि0 बिशन लाल (चौकी प्रभारी नारायणबगड़), 3. आरक्षी आशुतोष तिवारी (एसओजी),4. आरक्षी सलमान (एसओजी),5. आरक्षी राजेंद्र सिंह रावत (एसओजी)-6.रिक्रूट आरक्षी अभिषेक पंवार (थाना थराली) तथा वन विभाग की टीम में,1. रेंजर श्री अखिलेश भट्ट,2. वन दरोगा श्री बलवंत सिंह,3. आरक्षी शिशुपाल।

 

3.24 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े 02 शातिर तस्कर

चमोली:03 अप्रैल 2024:- आगामी लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता बनाये रखने हेतु चमोली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए संपूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही अवैध नशे का कारोबार कर चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरूद्ध लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जारी है।

इसी क्रम में दिनांक 02.04.24 को नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना थराली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त राकेश राम उर्फ राका पुत्र हरिराम निवासी कुलसारी थराली उम्र 22 वर्ष व उमेश चन्द पुत्र टीका प्रसाद निवासी उपरोक्त उम्र 27 वर्ष को वाहन संख्या UK-11-CA-1197 (पिकअप) में 3.24 ग्राम स्मैक का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के विरूद्ध थाना थराली में मु0अ0सं0-10/24, धारा-8/21/60 NDPS Act पंजीकृत कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

अवैध मादक पदार्थों एवं कार्यों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा लगातार अभियान जारी है। चमोली पुलिस का आप सभी से निवेदन है कि कृपया अपने आस-पास इस तरह नशे में लिप्त रहने वाले व नशे का कारोबार कर नवयुवकों को नशे की लत लगाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम व जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी जायेगी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. म0उ0नि0 सुधा बिष्ट,2. हे0कां0 नागेंद्र,

3. कां0 कृष्णा भंडारी,4. रिक्रूट कां0 आजाद सिंह।