उत्तराखंड में महसूस हुआ 3.1रिएक्टर पैमाने के भूकम्प के झटके।#उत्तराखंड के सभी धामों में आज 19324 यात्रियों ने दर्शन किए#उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी।-www.janswar.com

उत्तराखंड में महसूस हुआ 3.1रिएक्टर पैमाने के भूकम्प के झटके।

राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केंद्र,पृथ्वी मंडल भारत सरकार नयी दिल्ली से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज भारतीय मानक समय के अनुसार उत्तराखंड में अपराह्न ठीक 02:48:30बजे 3.1रिएक्टर पैमाने के भूकम्प के झटके महसूस किए गये। भूकम्प का केन्द्र जनपद पिथौरागढ़ की तहसील तेजस के ग्राम लोध के समीप 10किमी की गहराई में था। जिला आपत्कालीन परिचालन केन्द्र की सूचना के अनुसार के अनुसार भूकम्प से किसी प्रकार की हानि नहीं हुई है

***********

उत्तराखंड के सभी धामों में आज 19324 यात्रियों ने दर्शन किए

राज्य आपत्कालीन परिचालन केन्द्र सचिवालय परिसर देहरादून के अनुसार आज 04 जुलाई 2023 को
पूर्वाह्न 10 बजे तक बद्रीनाथ में कुल-6554 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 1030870 यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम के 28 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

हेमकुण्ड साहिब धाम में (220 मई 23 से) आज कुल-1510 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल -119488 यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में के 06 यात्रियों की मृत्यु हुई है।
केदारनाथ धाम में कुल- 5670यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 1108100यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में कुल 77 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

गंगोत्री धाम में कुल- 3497 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 597125यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में कुल 16 यात्रियों की मृत्यु हुई है।
गोमुख धाम में ( 01अप्रैल23) से आज कुल- 148 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 6868यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम के एक भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है।

यमुनोत्री धाम (जानकी चट्टी)में कुल-1945 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 504046यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में के 29 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

इस प्रकार इन सभी धामों में आज कुल -19324 यात्रियों ने दर्शन किए।सभी धामों में अब तक कुल-3366497 यात्रियों ने दर्शन किए।तथाआज किसी भी धाम के यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक कुल-156 यात्रियों की मृत्यु हुई ।

*********

उत्तराखण्ड में 08 जुलाई तक  मौसम विभाग  की भविष्यवाणी

05जुलाई23-राज्य के देहरादून व टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के चमकने व तीव्र/अतितीव्र वर्षा की संभावना है
06जुलाई 23 राज्य के देहरादून, पौड़ी व नैनीताल जनपदों में
भारी वर्षा की संभावना है।
राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के चमकने व तीव्र/अति तीव्र वर्षा की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के चमकने व तीव्र/अति तीव्र वर्षा की संभावना है
07जुलाई23- देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के चमकने व तीव्र/अति तीव्र वर्षा की संभावना है
08 जुलाई 23- पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के चमकने व तीव्र/अति तीव्र वर्षा की संभावना है