सड़क दुर्घटना में उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ में तीन कीमौत व दो घायल#उत्तराखंड के सभी धामों में आज 17553यात्रियों ने दर्शन किए # 06 जुलाई से 09 जुलाई तक मौसम विभाग की भविष्यवाणी# 06जुलाई 23 राज्य

-नागेन्द्र प्रसाद रतूडी़

सड़क दुर्घटना में उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ में तीन की मौत व दो घायल

जिला आपत्कालीन परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी के अनुसार आज सुबह उत्तरकाशी की तहसील चिन्यालीसौड़ के धरासू-बड़ेथी-बनचौरा मोटर मार्ग पर मोर्गी बैंड के पास एक सेलेरियो वाहन संख्या एच०आर० 26डी0ई0 6018 सड़क से 500मीटर नीचे खाई में गिर गयी। जिसमे चालक सहित तीन लोग सवार थे। 

गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार श्रीमती पवना देवी पत्नी श्री रुकमसिंह आयु-48वर्ष निवासी इंद्रा गांव चिन्यालीसौड़ तथा श्री विकास सिंह पुत्र श्री रुकम सिंह आयु 22 वर्ष निवासी इंद्रा गांव चिन्यालीसौड़ की मृत्यु हो गयी तथा श्री चालक श्री भूपेन्द्र सिंह पुत्र श्री रुकम सिंह आयु 24 वर्ष निवासी इंद्रा गांव चिन्यालीसौड़ गम्भीर रू से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड़ में प्राथमिक उपचार दे कर हायर सेटर देहरादून भेज दिया गया है।

2-जिला आपत्कालीन परिचालन केन्द्र जनपद पिथौरागढ़ से प्राप्त सूचना के अनुसार तहसील गणाई गंगोली क्षेत्र में खिरमाण्डे सेराघाट मार्ग पर एक स्वीफ्ट डिजायर वाहन संख्या यू के 04 टी बी 2481 ग्राम नैनी के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गयी।वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे जिनमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और एक गम्भीर रुप से घायल हुआ है।

 

*********

उत्तराखंड के सभी धामों में आज 17553 यात्रियों ने दर्शन किए

राज्य आपत्कालीन परिचालन केन्द्र सचिवालय परिसर देहरादून के अनुसार आज 05 जुलाई 2023 को

पूर्वाह्न 10:30 बजे तक बद्रीनाथ में कुल-5409 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 1036279यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम के 28 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

 हेमकुण्ड साहिब धाम में (20 मई 23 से) आज कुल-1230 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल -120718 यात्री दर्शन कर चुके हैं। आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में के 06 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

केदारनाथ धाम में कुल- 5145 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 1113245 यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में कुल 77 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

गंगोत्री धाम में कुल- 3455 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 600580यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में कुल 16 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

गोमुख धाम में ( 01अप्रैल23) से आज कुल- 140 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 7008यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम के एक भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है।

यमुनोत्री धाम (जानकी चट्टी)में कुल-2174 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 506220 यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में के 29 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

इस प्रकार इन सभी धामों में आज कुल- 17553यात्रियों ने दर्शन किए।सभी धामों में अब तक कुल-3384050यात्रियों ने दर्शन किए।तथा आज किसी भी धाम के यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक कुल-156 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

********

 06 जुलाई से 09 जुलाई तक मौसम विभाग की भविष्यवाणी 

 

06जुलाई 23 राज्य के देहरादून, पौड़ी व नैनीताल जनपदों में भारी वर्षा की संभावना है।

राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के चमकने व तीव्र/अति तीव्र वर्षा की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के चमकने व तीव्र/अति तीव्र वर्षा की संभावना है

07जुलाई23- देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के चमकने व तीव्र/अति तीव्र वर्षा की संभावना है

08 जुलाई 23- पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के चमकने व तीव्र/अति तीव्र वर्षा की संभावना है

दिनांक 9जुलाई 2023- देहरादून, पौड़ी, चमोली,बागेश्वर पिथौरागढ़, नैनीताल, चम्पावत तथा उधमसिंहनगर जनपदों कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

उत्तराखंड राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र/अति तीव्र दौर होने की संभावना है।