रोड़वेज बस के ब्रेक फेल होने से बस सड़क पर पलटी एक महिला व पांच पुरुष घायल तथा भागीरथी ट्रैक-2 से लौटते हुए एक गाईड की मौत।#उत्तराखंड के सभी धामों में आज 15790 यात्रियों ने दर्शन किए#

-नागेन्द्र प्रसाद रतूडी़

रोड़वेज बस के ब्रेक फेल होने से बस सड़क पर पलटी एक महिला व पांच पुरुष घायल तथा भागीरथी ट्रैक-2 से लौटते हुए एक गाईड की मौत।

 

जिला आपत्कालीन परिचालन केन्द्र चम्पावत से मिली सूचना के अनुसार आज सुबह पिथौरागढ़ डिपो की एक बस जो देहहरादून से पिथौरागढ़ जा रही थी के ब्रेक फेल होने से बस सड़क पर पलट गयी जिससे01महिला व 05 पुरुष घायल हो गये।
आज 06जुलाई सुबह लगभग 09 बजे देहरादून से पिथौरागढ़ जाने वाली पिथौरागढ़ डिपो की बस संख्या-यू.के.07 पी.ए.2906मरोड़ाखान के पास ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में बस में सवार 01महिला व 05 पुरुष घायल हो गये।बस में 26लोग सवार थे। घायलों को लोहाघाट सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सहायक प्रबंधक उत्तराखंड सड़क परिवहन निगम लोहाघाट द्वारा अवगत कराया गया कि अन्य 20यात्रियों को अन्य बसों से पिथौरागढ़ भेज दिया गया है।

-2-

जिला आपत्कालीन परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी से प्राप्त सूचना के अनुसार भागीरथी -2 ट्रैक में कैम्प कर रहा 15सदस्यीय दल कैम्प के पश्चात जब वापस आ रहा था तो समिट कैम्प व कैम्प 01 के मध्य में गाईड श्री संजयसिंह राणा पुत्र श्री गुलाब सिंह राणा आयु-24 वर्ष, ग्राम निवासी कमार तहसील -भटवाड़ी उत्तरकाशी की मृत्यु 05जुलाई को हो गयी है।गाईड के शव को नन्दनवन पहुंचया गया है जहां से शव लाने के लिए हिमालयन ड्रीम ट्रैक्स द्वारा आज 06जुलाई को12 लोगों को भेजा गया है

 

*********
उत्तराखंड के सभी धामों में आज 15790 यात्रियों ने दर्शन किए

 

राज्य आपत्कालीन परिचालन केन्द्र सचिवालय परिसर देहरादून के अनुसार आज 06 जुलाई 2023 को
पूर्वाह्न 11:30 बजे तक बद्रीनाथ में कुल-6356 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 10426335 यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम के 28 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

हेमकुण्ड साहिब धाम में (20 मई 23 से) आज कुल-1150 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल –121868 यात्री दर्शन कर चुके हैं। आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में के 06 यात्रियों की मृत्यु हुई है।
केदारनाथ धाम में कुल- 3464 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 1116709 यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में कुल 77 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

गंगोत्री धाम में कुल- 3007 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 603587 यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में कुल 16 यात्रियों की मृत्यु हुई है।
गोमुख धाम में ( 01अप्रैल23 से) आज कुल- 80 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 7088 यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम के एक भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है।

यमुनोत्री धाम (जानकी चट्टी)में कुल-1733 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 507953 यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में के 29 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

इस प्रकार इन सभी धामों में आज कुल- 15790 यात्रियों ने दर्शन किए।सभी धामों में अब तक कुल-3399840 यात्रियों ने दर्शन किए।तथा आज किसी भी धाम के यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक कुल-156 यात्रियों की मृत्यु हुई है।
********

दिनांक 07 जुलाई से 09 जुलाई तक मौसम विभाग की भविष्यवाणी

दिनांक 07जुलाई23– देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के चमकने व तीव्र/अति तीव्र वर्षा की संभावना है

दिनांक 08 जुलाई 23– पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के चमकने व तीव्र/अति तीव्र वर्षा की संभावना है

दिनांक 9 जुलाई 2023– देहरादून, पौड़ी, चमोली,बागेश्वर पिथौरागढ़, नैनीताल, चम्पावत तथा उधमसिंहनगर जनपदों कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
उत्तराखंड राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र/अति तीव्र दौर होने की संभावना है।
दिनांक 10 जुलाई 23 – राज्य के सभी जनपदों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है।