राज्यपाल से राजभवन में हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष,बद्री-केदार मंदिर समिति केअध्यक्ष व प्रदेश के डीजीपी ने अलग-अलग शिष्टाचार भेंट की।WWW.JANSWAR.COM

अरुणाभ रतूड़ी 

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने श्री अजय से प्रदेश में गतिमान चार धाम यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। राज्यपाल ने उनसे श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ में मास्टर प्लान के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली।

###राज्यपाल से राजभवन में श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय ने शिष्टाचार मुलाकात की।###

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने श्री अजय से प्रदेश में गतिमान चार धाम यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। राज्यपाल ने उनसे श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ में मास्टर प्लान के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली।

####राज्यपाल से राजभवन में डीजीपी श्री अशोक कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की।####

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में डीजीपी श्री अशोक कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने डीजीपी से हाल ही में संपन्न हुई कांवड़ यात्रा एवं प्रदेश में कानून व्यवस्था से संबंधित विषयों पर जानकारी प्राप्त की।