(राज्यपाल से राजभवन में दून सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (रि) के जी बहल ने शिष्टाचार भेंट की।)www.janswar.com

अरुणाभ रतूड़ी

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में दून सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (रि) के जी बहल ने शिष्टाचार भेंट की। ब्रिगेडियर बहल ने राज्यपाल को अंग्रेजी में अनुवादित पुस्तक ‘भगवत गीता’ भेंट की। उनके द्वारा भगवत गीता को अंग्रेजी काव्य में अनुवाद किया गया है। उन्होंने राज्यपाल से इस पुस्तक के विमोचन के लिए भी आग्रह किया।

राज्यपाल ने ब्रिगेडियर बहल के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही उनके द्वारा किए गए गीता के अंग्रेज़ी काव्य रूपी अनुवाद का लाभ कई लोगों को होगा। गीता का अंग्रेजी भाषा के अलावा अन्य भाषाओं में पहले भी अनुवाद किया जा चुका है, इससे गीता के संदेश जन-जन तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि गीता एक ऐसा अद्भुत ग्रंथ है जो पूरी दुनिया और मानव जाति के लिए है व उसके संदेश शाश्वत हैं। राज्यपाल ने इस पुस्तक की प्रशंसा की और पुस्तक के विमोचन के लिए अपनी सहमति भी व्यक्त की।