राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में अपर निदेशक उद्यान, डॉ. आर. के. सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।##बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पार्वती दास की जीत पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया।##मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मालसी स्थित होटल में आयोजित हिन्दुस्तान शिखर समागम में प्रतिभाग किया। -WWW.JANSWAR.COM

अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में अपर निदेशक उद्यान, डॉ. आर. के. सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में अपर निदेशक उद्यान, डॉ. आर. के. सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने अपर निदेशक से औद्यानिकरण से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के पहाड़ी जिलों में सेब उत्पादन की बेहतर संभावनाएं हैं। विशेषकर चमोली और पिथौरागढ़ में सेब उत्पादन के लिए प्रयास किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विभाग सेब उत्पादन के क्षेत्र में अधिक से अधिक काश्तकारों को जागरूक कर साथ ही सेब की नई वैरायटी व नई तकनीकों से सेब उत्पादन किया जाना जरूरी है।

******

बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पार्वती दास की जीत पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया।