राज्यपाल ने नंदा की चौकी, देहरादून में ‘‘नेशनल डॉक्टर्स-डे’’ के अवसर पर रेड एफएम द्वारा आयोजित ‘‘सुपर डॉक्टर्स अवार्ड’’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।)www.janswar.com

अरुणाभ रतूड़ी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को नंदा की चौकी, देहरादून में ‘‘नेशनल डॉक्टर्स-डे’’ के अवसर पर रेड एफएम द्वारा आयोजित ‘‘सुपर डॉक्टर्स अवार्ड’’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने सम्मानित होने वाले सभी डॉक्टर्स को बधाई देते हुए मानवता हेतु किये जा रहे उनके कार्यों के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज की भलाई व खुशहाली में हमारे डॉक्टर्स का बहुत बड़ा योगदान है। लोगों के उत्तम स्वास्थ्य और उनके जीवन में खुशहाली के लिए डॉक्टर की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि हमारा स्वास्थ्य ही हमारा सबसे बड़ा धन है। अच्छे स्वास्थ्य की देखभाल हमारे डॉक्टर्स पर निर्भर है। इसलिए डॉक्टर्स को भगवान की भी संज्ञा दी गई है, उन्हें सम्मानित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य हर एक की आवश्यकता है। आज के समय में चिकित्सा विज्ञान ने जितनी उन्नति की है उतनी ही चुनौतियां भी बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य के मानक निरन्तर बदल रहे हैं। इन चुनौतियों का समाधान हमारे चिकित्सकों और चिकित्सा विज्ञान को ही खोजने होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे चिकित्सक विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। भारत ने कोरोना पर जिस प्रकार विजय पायी है यह हमारे चिकित्सकों ने अपनी काबिलियत का प्रमाण है। कोरोना के बाद वे एक हेल्थ वॉरियर के रूप में उभरे है। भारत के चिकित्सक अपनी प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता के बल पर अतुलनीय योगदान दे रहे है।

राज्यपाल ने कहा कि अच्छे कार्यों के सम्मान और प्रोत्साहन देना जरूरी है इसके लिए उन्होंने रेड एफएम के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड बाल संरक्षण आयोग डॉ. गीता खन्ना, एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक डॉ. मीनू सिंह, रेड एफएम की स्टेशन हेड रजत शक्ति सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे है।