मुख्यमंत्री ने बौराड़ी में मुख्य सेवक आपके द्वार जन संवाद कार्यक्रम में लाभार्थियों से संवाद किया #अल्मोड़ा में 33 वें महिला होलिकात्सव का शानदार आगाज# जिलाधिकारी ने विकासखण्ड पौड़ी कार्यालय का निरीक्षण किया-www.janswar.com

-अरुणाभ रतूड़ी

मुख्यमंत्री ने बौराड़ी में मुख्य सेवक आपके द्वार जन संवाद कार्यक्रम में लाभार्थियों से संवाद किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नगर पालिका ऑडिटोरियम, बौराड़ी में मुख्य सेवक आपके द्वार जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर एन.आर.एल.एम, पंचायतीराज, सहकारिता, सैनिक कल्याण, पर्यटन, कृषि मत्स्य, उद्यान, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों की विभिन्न योजनाओं से जुड़े लोगों से मुख्यमंत्री ने संवाद किया।

कार्यक्रम में श्रीमती सविता भट्ट ने कहा कि उन्हें पंचायतीराज विभाग के माध्यम से उड़ीसा जाने का मौका मिला। उड़ीसा में बाल एवं महिला हितेषी पंचायत के रूप में उड़ीसा में किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त हुई। इस तरह के भ्रमण कार्यक्रमों से अन्य राज्यों में हो रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी प्राप्त होती है। श्री मुन्ना सिंह पंवार ने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा कृषकों को जो ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा दी जा रही है, इससे ग्रामीणों की आजीविका के संसाधन बढ़े हैं। श्री मंगल सिंह नेगी ने कहा कि कोविड में लॉकडाउन के बाद उनकी नौकरी छूट गई थी, उन्होंने सीएम स्वरोजगार योजना के तहत ऑन लाईन  फार्म भरकर 04 लाख रूपये का लोन लिया और पोल्ट्री फार्म खोला। इससे उनकी आजीविका में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सीएम स्वरोजगार योजनाओं लोगों के लिए बरदान साबित हो रही है। श्री भरत सिंह रावत ने कहा कि कोविड काल में नौकरी छूटने के बाद उन्होंने होम स्टे का कार्य शुरू किया। इसके लिए उन्होंने 08 लाख रूपये का लोन लिया।  अभी वे अच्छे मुनाफे में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा होम स्टे के लिए चलाई गई योजना से उनके जीवन में  आशा की नई किरण जगी है। उन्होंने सुझाव दिया कि जीएमवीएन की तर्ज पर होम स्टे के लिए भी बुकिंग का संचालन होगा, तो इससे  इस क्षेत्र में कार्य करने वालों की आजीविका बढ़ेगी। श्री सुशांत उनियाल ने कहा कि उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर मशरूम की फार्मिंग शुरू की, इसके लिए उन्हें सरकार की ओर से 08 लाख रूपये की सब्सिडी मिली। आज वे अच्छा मुनाफा कमा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके गांव डडूर में सड़क नहीं पहुंची है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी को इसका प्रस्ताव शासन में भेजने के निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ आम जन को पूरी तरह से मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक अवश्य करायें। राज्य सरकार द्वारा भी विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुचाया जाए। इसके लिए विभागों द्वारा नियमित शिविर भी लगाये जाएं और संगोष्ठियां की जाए।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिये कि जनपद में जिन विद्यालयों, उद्यानों, सड़कों आदि के नाम शहीदों के नाम पर रखने की मांग की जा रही है, यदि उनमें किसी को कोई आपत्ति नहीं हैं, तो ऐसे प्रस्ताव शासन को भेजे जाएं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि काश्तकारों को सेलाकुई स्थित संगंध पौधा केन्द्र में भ्रमण भी कराया जाए, ताकि वे वहां की विभिन्न गतिविधयों को देख सकें। पर्यटन, कृषि, उद्यान के क्षेत्र में राज्य में अनेक संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में योगदान देना होगा। राज्य सरकार द्वारा लोगों की आजीविका में वृद्धि करने के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में एप्पल एवं कीवी मिशन पर कार्य किया जा रहा है। राज्य में मिशन दालचीन एवं मिशन तिमरू भी शुरू किया जा रहा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक श्री किशोर उपाध्याय, श्री प्रीतम सिंह पंवार, श्री शक्तिलाल शाह, श्री विनोद कण्डारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवाण, प्रदेश महामंत्री भाजपा श्री आदित्य कोठारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री राजेश नौटियाल, टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सीमा किरसाली, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, एसएसपी श्री नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ श्री मनीष कुमार एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

*******

अल्मोड़ा में दो दिवसीय महिला होलिकात्सव का शानदार आगाज

✍️33 *वाँ महिला होलिकात्सव में महिला होलियारों की रंगारंग धमाल*
✍️ *महिला कल्याण संस्था , अल्मोड़ा द्वारा आयोजित महिला होलिकात्सव में प्रथम दिवस नगर एंव ग्रामीण क्षेत्र की महिला टीमों द्वारा होली गायन, नृत्य, प्रहसन ऒर स्वांग की शानदार प्रस्तुति*
अल्मोड़ा- महिला कल्याण संस्था, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित दोदिवसीय महिला होलिकात्सव का शुभारंभ प्रतियोगिता में भाग ले रही महिला होली टीमों द्वारा माँ नन्दा- सुनन्दा परिसर की परिक्रमा खड़ी होली गायन सिद्वि को दाता , विघ्न विनाशन , होली खेलें गिरिजापति नन्दन से की गयी।
होलिकात्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष अरबन बॆंक आनन्द सिंह बगडवाल, वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी, संयोजक जन अधिकार मंच त्रिलोचन जोशी, सुनीता वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र नयाल, डा. रेखा सिलॊरी, सभासद हेम चन्द्र तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
महिला कल्याण संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों के साथ पत्रकारों को अबीर- गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाईयाँ प्रेषित की ऒर सभी को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने महिला कल्याण संस्था के होलिकात्सव के सफल आयोजन के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि अल्मोड़ा में होली की विरासत को बचाने एंव संवर्धन में महिला कल्याण संस्था की अनुकरणीय पहल हैं।
संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा कि महिला कल्याण संस्था सामाजिक उद्देश्य की उचित पहल के साथ होली के पावन पर्व पर घरेलू महिलाओं एंव कामकाजी महिलाओं की छिपी प्रतिभा को ऐतिहासिक विरासत को बचाने एंव संवर्धन के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
स्यूनराकोट महिला होली टीम द्वारा राधा- कृष्ण नृत्य की अदभुत प्रस्तुति से दर्शकों को मनमोहित कर दिया।
जॊहार महिला समिति द्वारा चन्द्रबदन खोलो द्वार कन्हॆया तेरे द्वारे खड़े है।
केसर रंग छिड़काओ, कन्हैया तेरे द्वारे खड़े है।
आंचल दल न्यू काँलोनी द्वारा उडे़ उडे़ गुलाल, मॆय्या का रंग का केसरिया
उडे़ रे उडे़ गुलाल, मॆय्या का रंग केसरिया….
सर्वोदय नगर महिला दल द्वारा आये श्याम सुन्दर होली खेलन को, आये नन्दकुँवर होली खेलन को…
स्यूनराकोट महिला टीम द्वारा अंखियन पड़त गुलाल लला, ऎसी खेलो ना होली से प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति आरम्भ की।
निर्णायक मंडल में वरिष्ठ रंगकर्मी राजेन्द्र तिवारी, डा. ईला साह, डा. रेखा सिलॊरी, राजेन्द्र नयाल आदि मॊजूद थे।
होलिकात्सव कार्यक्रम का संचालन
संस्था उपाध्यक्ष एंव पालिका की पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय एंव सचिव पुष्पा सती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
होलिकात्सव के द्वितीय दिवस कल रविवार को सिद्वबाबा मन्दिर से सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जायेगी ऒर उसके बाद स्थानीय एंव बाहर की महिला टीमों द्वारा नन्दादेवी परिसर में होलिकात्सव में प्रस्तुति होगी।
अल्मोड़ा की महिला मंगल दल पहल तलाड़, सर्वोदय नगर दल, जनशिक्षण महिला समिति, देवी मन्दिर खत्याडी़, रॆलापाली अल्मोड़ा, सरकार की आली, आंचल दल न्यू कालॊनी, जोहार सांस्कृतिक टीम, स्यूनराकोट, माँ दुर्गा शक्ति टीम, महिला होली टीम फलसीमा सहित 11महिला टीमों के साथ सॆम मन्दिर छात्रा समिति, स्प्रिंग डेल स्कूल , बीयरशिवा स्कूल की छात्राओं की टीमों ने प्रतिभाग किया।
महिला कल्याण संस्था की संरक्षक आशा कर्नाटक, मंजू अग्रवाल, आशा पन्त, उपाध्यक्ष चन्द्रा अग्रवाल, रेखा चॊहान, ममता चॊहान, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनॆना महरा, गीता साह, मंजू रावत, सरला बिष्ट, मंजू जोशी, अनीता रावत, राधिका जोशी, रमा जोशी, दीपा सतीश जोशी, दीपा जोशी, अदति अग्रवाल पाण्डेय द्वारा होलिकात्सव के आयोजन में व्यवस्था जुटाने में लगे थे।
महिला होलिकात्सव में घुश्मेश्वर महिला समिति की लता तिवारी, राधा बिष्ट, लीला जोशी, राधा तिवारी, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, दीप लाल साह, शोभा डींगरा, रमा लोहुनी, हेमा तिवारी, कंचना तिवारी, मीनाक्षी जोशी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मॊजूद थे।

*********

जिलाधिकारी ने विकासखण्ड पौड़ी कार्यालय का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने गत दिवस देर सांय विकासखण्ड कार्यालय पौड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी को ब्लॉक के समस्त पटलों के दस्तावेजों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। एडीओ पंचायत के भ्रमण व उपस्थिति पंजिका में विरोधाभास पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया है।

शुक्रवार को विकासखण्ड कर्यालय के निरीक्षण के दौरान पीएमएवाई के पटल प्रभारी एबीडीओ के कक्ष में विद्युत व्यवस्था नहीं होने पर कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने पीएमएवाई के लाभार्थियों की प्रतीक्षा सूची का अवलोकन करते हुए कहा कि सूची में किसी भी प्रकार की गड़बडी पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी की जवाबदेही तय की जायेगी। डाक पंजीका के अवलोकन में पत्र प्रेषण की सम्बन्धी प्रक्रिया में देरी पर कार्य संस्कृति में सुधार के निर्देश दिये हैं। लेखाकार पटल के निरीक्षण पर जिलाधिकारी ने सम्बधित जे0ई0 व पटल प्रभारी को निर्देश दिये कि विभिन्न योजनाओं के तहत मेटिरियल की ढुलाई के लिए दी जा रही अग्रिम धनराशि नियमानुसार में नियमों का सख्ती से पालन करना सुनिश्चित करें। साथ ही ग्राम स्तर के विभिन्न पंहुच मार्गो के निर्माण में नियमों का सख्ती से अनुपालन करने की हिदायत दी है। मनरेगा पटल के निरीक्षण के दौरान मेंनडेज में विकासखण्ड पौड़ी जनपद में तीसरे स्थान पर पाया गया जिसपर जिलाधिकारी ने बीडीओ को मनरेगा कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये हैं। एडीओ पंचायत पटल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को अन्तयोदय कार्ड की डाटा एन्ट्री शत प्रतिशत शुद्धता के साथ करना सुनिश्चित करें ताकि जरुरतमंद को योजना का लाभ मिल सके।

मौके पर बीडीओ शिव सिंह भण्डारी, एबीडीओ टेकाराम, एडीओ पंचायत मदन लाल राणा, उप कार्यक्रम अधिकारी दीपक नेगी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनील सेमवाल आदि उपस्थित थे।