मंगलौर विधानसभा से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने गहरा शोक व्यक्त किया l WWW.JANSWAR.COM

arunabh raturi.janswar.com

मंगलौर विधानसभा से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने गहरा शोक व्यक्त किया।

लंबे समय से बीमार चल रहे मंगलौर विधायक सरवत करीम का नोएडा के अस्पताल में सोमवार सुबह को हुआ निधन।

सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बसपा विधायक के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।