बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय  ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।#राज्य के समग्र विकास के लिए विभागों को दिये लक्ष्यों की प्राप्ति की होगी समीक्षा। #पुलिस ने 02 किलोग्राम अफीम के साथ बरेली (यूपी) के विजपाल को गिरफ्तार किया#पौड़ी गढवाल समाचमामी गंगे की जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक सम्पन्न#राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने के लिए काँग्रेसजनों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया-www.janswar.com

देहरादून 01 अप्रैल, 2023

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय  ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को अप्रैल माह में प्रारम्भ हो रही यात्रा की तैयारियों और सफल संचालन हेतु की गयी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ में पुनर्निर्माण के कार्यों की प्रगति के बारे में भी अवगत कराया। अध्यक्ष ने कपाट खुलने के अवसर पर राज्यपाल को आमंत्रित किया।

राज्यपाल ने कहा कि इसी माह से शुरू हो रही प्रसिद्व चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में अलग उत्साह रहता है। उन्होंने कहा हमें श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ ही हमारा प्रयास रहे कि प्रत्येक यात्री अपनी यात्रा से संतुष्ट होकर जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन में स्थानीय लोगों और सभी हितधारकों की साझेदारी शामिल हो। राज्यपाल ने कहा कि गत वर्ष की यात्रा में रही चुनौतियों से सबक सीखते हुए इस वर्ष उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा दिये जाने का प्रयास किया जाए। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिये जाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी ने भी आह्वान किया है कि यात्री अपने यात्रा का 5 प्रतिशत खर्च स्थानीय उत्पादों को खरीदने में करें। राज्यपाल ने कहा कि हमें यात्रा मार्गों पर सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा जिससे श्रद्धालु यहां से अच्छी यादें लेकर जाए।

**********

राज्य के समग्र विकास के लिए विभागों को दिये लक्ष्यों की प्राप्ति की होगी समीक्षा।

  • मुख्यमंत्री ने विभागाध्यक्षों को दिये 2025 तक के विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश।
  • राजस्व वृद्धि वाले क्षेत्रों को रखा जाए प्राथमिकता पर।
  • पर्यटन सर्किटों के माध्यम से पूरे प्रदेश को जोड़ने पर दिया जाए ध्यान।

2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विभागों का जो लक्ष्य निर्धारित है, उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभागों ने अब तक धरातल पर किये गये कार्यों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर तेजी लाने के लिए विभागों की नियमित समीक्षा की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड  @ 25 के अन्तर्गत विभागों की कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि 2025 के लिए लक्ष्य के सापेक्ष जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उनको पूर्ण करने के लिए समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।  जिन क्षेत्रों में राज्य के राजस्व वृद्धि में शीघ्रता परिलक्षित है, उन क्षेत्रों को प्राथमिकता पर रखा जाए। सभी विभाग दीर्घकालिक एवं अल्पकालिक कार्ययोजना के साथ कार्यों को पूरे मनोयोग के साथ धरातल पर लाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 01 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका है। सभी विभागों की जल्द ही 31 मार्च 2024 तक की कार्ययोजना, लक्ष्य एवं राजस्व वृद्धि के लिए विभागों द्वारा क्या प्रयास किये जा रहे हैं, इसकी समीक्षा की जायेगी। राज्य के पर्वतीय जनपदों की आय में वृद्धि के लिए इस क्षेत्र में लोगों की आजीविका सुधार के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों की आजीविका बढ़ाने एवं राजस्व वृद्धि के लिए  तैयार की जा रही कार्य योजना के तहत जो कार्य होने हैं, उनमें सेक्टरवार तेजी लाई जाए। इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। 2025 तक राज्य के लिए हम क्या महत्वपूर्ण उपलब्धि हांसिल कर सकते हैं, सभी विभाग इस पर विशेष ध्यान दें।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन, कृषि, उद्यान, उद्योग के क्षेत्र में कार्य करने के लिए अनेक संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में लघु समयावधि की कार्ययोजना के साथ ही 2030 तक और क्या बेहतर किया जा सकता है, इस दिशा में तेजी से कार्य किया जाए। इन क्षेत्रों से जहां राज्य में लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, राज्य की जीडीपी में भी तेजी से वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि कुमांऊ क्षेत्र में कुछ ऐसे नये पर्यटक एवं धार्मिक स्थल विकसित किये जाएं कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु, गढ़वाल के साथ कुमांऊ के नैसर्गिक सौन्दर्य का आनन्द भी ले सकें। पर्यटन की दृष्टि से विभिन्न सर्किटों के माध्यम से पूरे उत्तराखण्ड को जोड़ने के भी उन्होंने निर्देश दिये। एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में भी प्रदेश में अनेक संभावनाएं हैं, उत्तराखण्ड में साहसिक पर्यटन के नये स्थलों को विकसित करने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जाएं। जिन पर्यटक स्थलों पर साहसिक गतिविधियां हो रही हैं, उनको और विकसित करने की दिशा में भी ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए और प्रयासों की जरूरत है। स्थानीय उत्पादों की ब्राडिंग और मार्केटिंग पर ध्यान दिया जाए। एप्पल और कीवी मिशन पर तेजी से कार्य किये जाएं। पर्वतीय क्षेत्रों में ऐरोमेटिक प्लांट की खेती को बढ़ावा दिया जाए। राज्य में उच्च शिक्षण संस्थानों में डिग्री कोर्स के अलावा कौशल विकास से सबंधित डिप्लोमा कोर्स संचालित किये जाने पर भी ध्यान दिया जाए। राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नीतियों के सरलीकरण की दिशा में कार्य किये जाने पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जिन क्षेत्रों में दक्ष मानव संसाधन की मांग बढ़ी हैं, ऐसे क्षेत्रों में राज्य के युवाओं के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं की जाए।

बैठक में दिये गये विस्तृत प्रस्तुतीकरण में जानकारी दी गई कि राज्य में पर्यटन क्षेत्र में 2030 तक विभिन्न गतिवधियों पर आधारित कार्य किये जायेंगे। देवभूमि उत्तराखण्ड में प्रतिवर्ष 01 करोड़ पर्यटक एवं श्रद्धालुओं का आगमन हो, इसके लिए व्यापक कार्ययोजना पर कार्य हो रहा है। इससे राज्य में 05 लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसके लिए राज्य में नये पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों को विकसित करने के साथ ही अवस्थापना सुविधा के विकास पर विशेष ध्यान दिदया जायेगा। होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जायेगा। 2030 तक सेब की उत्पादकता बढ़ाने के लिए सरकार ने 1500 से 2000 करोड़ का अतिरिक्त निवेश करने का लक्ष्य रखा है, जिससे 2500 करोड़ की अतिरिक्त जीडीपी बढ़ने का अनुमान है। इससे लगभग 30 हजार किसानों की आय में 10 गुना तक वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, श्री शैलेश बगौली, डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, श्री विजय कुमार यादव, श्री एस.एन. पाण्डेय, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, मैकेन्जी से सीनियर पार्टनर श्री अमित खेर, श्री अभिषेक बावेल एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

********

अल्मोड़ा समाचार

 पुलिस ने 02 किलोग्राम अफीम के साथ बरेली (यूपी) के विजपाल को गिरफ्तार किया

 

अल्मोड़ा: (अशोक कुमार पाण्डेय):श्रीमती रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त सीओ/थाना/चौकी/ एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश के तहत जनपद एसओजी/एएनटीएफ व थाना सोमेश्वर की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 31-03-2023 की रात्रि को कोसी के समीप रानीखेत को जाने वाले तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति *विजय पाल,उम्र- 34 वर्ष पुत्र लाला राम निवासी ग्राम भीकमपुर, तह0 बहेड़ी, जिला बरेली उ0प्र0 को 02.03 किग्रा अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार* कर थाना सोमेश्वर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामदा अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रूपये से अधिक है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बहेड़ी से अवैध अफीम लाकर बागेश्वर और ग्वालदम की तरफ ऊँचे दामों में बेचने हेतु ले जाना बताया गया।

पुलिस टीम:थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी,प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक,प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती,कानि0 राकेश भट्ट एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा,कानि0 सूरज बोरा, थाना सोमेश्वर

*********

पौड़ी गढवाल समाचमामी गंगे की जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकरी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पौड़ी में नमामि गंगे की जिला स्तरीय गंगा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नगर निग, नगर पालिका, नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों में सीवरेेज निर्माण, नाला टेंपिंग,  बायो मेडिकल निस्तारण, गंगा तट पर अतिक्रमण हटाना सहित अन्य कार्यो को गंभीरता से करने के निर्देश दिये।
शनिवार को नमामि गंगे की बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ सीवरेज के संग्रह व निस्तारण, घरेलू/होटल/धर्मशाला/आश्रम/कैंप के कूड़ा निस्तारण, नगर पालिका का ठोस कूड़ा निस्तारण, उद्योग अपशिष्ट, नदियों के किनारे खनन, जैव चिकित्सा अवशिष्ट, गंगा तट पर अतिक्रमण, गंगा नदी के न्यूनतम पर्यावरण प्रवाह, जल गुणवत्ता, सीवरेज उपचारित जल का पुनः तथा भूजल निकासी का विनियमन सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में होटल, धर्मशाला, कैम्प व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान सीवरेज लाइन से नहीं जुड़े वे शीघ्र ही अपने सीमा के अंतर्गत छोटे बायो डाईजस्टर बनाये, कहा कि उक्त कार्यवाही न करने पर संबंधित स्वामियों को नोटिस जारी करें। उन्होंने समस्त अधिकारियों से क्षेत्रान्तर्गत प्रतिदिन निकलने वाले गीले, सूखे व प्लास्टिक कूड़े तथा उसके निस्तारण की विस्तृत जानकारी ली। डीएफओ गढ़वाल को ऐक्शन प्लान तैयार करने को कहा। उन्होंने नगर पंचायत जौंक के ईओ को सिवर ट्रिट प्लांट की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरूद्ध, उप जिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, उप जिलाधिकारी श्रीनगर अजयबीर सिंह, पीएम स्वजल दीपक रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

**********

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने के लिए काँग्रेसजनों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया

अल्मोड़ा : (अशोक कुमार पाण्डेय)पूर्व काँग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने के लिए विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में काँग्रेसजनों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया
अल्मोड़ा- अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे एंव प्रदेश काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन महरा के निर्देश पर आज अल्मोड़ा के काँग्रेसजनों ने विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में चॊघानपाटा में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म के नाम ज्ञापन भेजकर काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद की सदस्यता देशहित में बहाल करने की माँग की।
ज्ञापन में केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की सदस्यता रद्व करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी देश की जनता की आवाज बनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में देश की जनता के हितों की रक्षा के लिए कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा राजनैतिक वॆमनस्यता की भावना से ग्रस्त होकर फाँसीवादी एंव तानाशाही चरित्र का परिचय देकर देश की संवैधानिक शक्तियों का दुरूपयोग किया गया। देश के लोकतंत्र एंव लोकशाही शक्तियों को मजबूत बनाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर राहुल गांधी का एक लम्बा इतिहास रहा हैं। जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों से पदच्युत करना लोकतंत्र के प्रति एक बड़ा अपराध हैं। ज्ञापन में उल्लेखित था कि सत्ता प्राप्ति के लिए जनता की संवेदनाओं का शोषण करने का भारतीय जनता पार्टी का लम्बा इतिहास रहा हैं। भाजपा जब जब सत्ता में होती हैं। तो उनके स्वयं के लिए अलग नॆतिक मूल्य एंव कानून होते हैं, कोई भी विपक्षी जनप्रतिनिधि सरकार से सवाल करता हैं। तो उसे केन्द्रीय जाँच ऎजेन्सियों ईडी, सीबी आई के माध्यम से चुप करा दिया जाता हैं। काँग्रेस नेता राहुल गांधी जन सरोकारों के लिए सदन में संघर्ष कर रहे थे, देश की गरीब जनता के धन को अडानी गुप्र को सौंपे जाने पर संसद में राहुल गांधी द्वारा पूछे सवालों पर अडानी मामलों में जेपीसी गठन करने की प्रबल माँग से बचने के लिए उनकी संसद सदस्यता को रद्द करने का कृत्य भाजपा सरकार द्वारा किया गया हैं। जिसकी काँग्रेस पार्टी कड़ी निन्दा करती हैं। ज्ञापन में राष्ट्रपति से देशहित में संवैधानिक संरक्षक होने के नाते राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल करने की पुरजोर माँग अल्मोड़ा के काँग्रेसजनों ने करी।
ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार सदर कुलदीप पाण्डेय को सॊंपा गया!
ज्ञापन में विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पी सी सी सदस्य गोपाल सिंह चॊहान, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रॊतेला, जिला महिला महामंत्री राधा बिष्ट, जया जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, नगर उपाध्यक्ष अम्बीराम आर्य, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशन लाल, लीला जोशी, प्रदेश अल्पसंख्यक महामंत्री अमन अंसारी, निजाम कुरॆशी, नगर उपाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्या, नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डेय, हरेन्द्र प्रसाद शॆली, रमेश नेगी, प्रदेश महासचिव सोशल विभाग शरद चन्द्र साह आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।