प्रधानमंत्री के’मन की बात’ कार्यक्रम के 100 संस्करण पूरे होने पर 30 अप्रैल को विशेष बनाने के लिए राज्यपाल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों से चर्चा की#मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।#प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में 30 अप्रैल को प्रत्येक बूथ में 100 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें-कोठारी-www.janswar.com

प्रधानमंत्री के’मनकीबात’ कार्यक्रम के 100 संस्करण पूरे होने पर 30 अप्रैल को विशेष बनाने के लिए राज्यपाल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों से चर्चा की

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के आगामी 30 अप्रैल को 100 संस्करण पूरे होने वाले हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मन की बात के 100 वें संस्करण को विशेष बनाने के लिए देश के सभी राजभवनों में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में होने वाले कार्यक्रम के सम्बन्ध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों के साथ चर्चा की।

कार्यक्रम के सम्बन्ध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों जानकारी देते हुए बताया कि मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण की राजभवन में विशेष स्क्रीनिंग होगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्ध लोगों, जनप्रतिनिधियों सहित आदि को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश से, पूर्व के मन की बात कार्यक्रम में जिन लोगों के कार्यों की सराहना की गई है, उन्हें भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीआईबी द्वारा राजभवन प्रांगण में प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

राज्यपाल ने कहा कि यह हम सभी का गर्व का विषय है कि हम मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने रेडियो को एक पहचान दी है। रेडियो की लोकप्रियता धीरे-धीरे कम हो रही थी जो मन की बात के कारण अब बढ गई है। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से सभी तैयारियां पूर्ण करने को कहा। इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, परिसहाय अमित श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ नितिन उपाध्याय व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

********

मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक श्री अमित सैनी की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुःखद बताते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिये हैं। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि यात्रा काल के दौरान हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों की हेलीपैड पर चढने व उतरते समय सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

*********
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में 30 अप्रैल को प्रत्येक बूथ में 100 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें-कोठारी
अल्मोड़ा:(अशोक कुमार पाण्डेय)  भारतीय जनता पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय पाताल देवी में हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई            प्रदेश महामंत्री  आदित्य कोठारी जी द्वारा बूथ सशक्तिकरण व मन की बात के कार्यक्रम को लेकर बैठक में विस्तार से प्रकाश डाला तथा पार्टी संगठन द्वारा किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया उन्होंने आगामी 30 तारीख तक सभी बूथ समितियां व पन्ना प्रमुखों का गठन कर प्रदेश को भेजना सुनिश्चित करें तथा जिन जिन मंडलों में बूथ गठन का काम शेष रह गया है उसे हर हाल पर यथा समय पर पूरा कर जिला कार्यालय अल्मोड़ा को मूल कॉपी जमा करने के निर्देश दिये। आगामी होने वाले 30 अप्रैल को मन की बात प्रत्येक बूथ कार्यक्रम करना हर किसी कार्यकर्ता व मंडलों के अध्यक्ष मंडल प्रभारी जिले के पदाधिकारी को प्रत्येक बूथ में कम से कम 100 से अधिक संख्या मैं यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को सुनने के लिए स्थान तय करे।यह कार्यक्रम विश्व में सुनने वाला सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है जिसे हर किसी कार्यकर्ता को कार्यक्रम के लिये चिंता करना आवश्यक है। जिसमें कार्यकर्ता अपनी रणनीति तैयार कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करने का प्रयास करें तथा आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई,पूरे जिला अल्मोड़ा में 108 शक्ति केंद्र हैं कम से कम 216 कार्यक्रम 100 से अधिक संख्या वाले करने अनिवार्य हैं ।
बैठक बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करते हुए जिले को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने का हर किसी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी लेनी है।
बैठक का संचालन जिले के महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट व ललित दोसाद द्वारा किया गया।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल, निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि रौतेला,प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजीव गुरुरानी,जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल,मीना भैसौड़ा,कैलाश गुरुरानी, आनंद डंगवाल,जिला मंत्री संजय डालोकोटी,देव आशीष नेगी,वंदना आर्य, महेश बिष्ट,जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,जिला आईटी संयोजक गोविंद मटेला,सोशल मीडिया प्रभारी कृपाल बिष्ट,मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी,सोशल मीडिया सह प्रभारी निखिल टम्टा,आई टी जिला सहसंयोजक सागर सिंह गंगोला, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह रावत ,हवालबाग के मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीला बोरा,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राजा खान, महामंत्री तस्लीम अंसारी मुस्तकीम अहमद,हवालबाग के महामंत्री मनीष बिष्ट सुंदर भटियानी भैसियाछाना मंडल मंडल महामंत्री मनीष बिष्ट, महामंत्री शंकर कुमैया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।