पौड़ी:- जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण##14 दिसम्बर को कंडोलिया पार्क से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा। WWW.JANSWAR.COM

arunabh raturi.janswar.com

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण।

पौड़ी 13 दिसम्बर, 2023:- जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान ने छतरीधार स्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी व विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने ईवीएम वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण के दौरान डबल लॉक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समस्त कक्षों में डबल लॉक सही पाये जाने पर संतुष्टी व्यक्त की।
निरीक्षण में ईवीएम नोडल शिवा, सहायक ईवीएम नोडल रवि कुमार सैनी, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी, राजनैतिक दल से राजेंद्र सिंह राणा, त्रिलोक सिंह रावत, देवानंद नौटियाल, राजेंद्र सिंह उपस्थित थे।

—————000—————-

14 दिसम्बर को कंडोलिया पार्क से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा

पौड़ी 13 दिसम्बर, 2023:-विजय दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन पर खेल विभाग के तत्वाधान में 14 दिसम्बर, 2023 (गुरूवार) को क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा।
जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि विजय दिवस के उपलक्ष्य में कंडोलिया पार्क से 9ः30 बजे क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाना है। कहा कि जूनियर अंडर-14 बालक-बालिका में 3 किमी दौड, अंडर-17 बालक-बालिका में 5 किमी व ओपन पुरूष वर्ग में 7 किमी दौड़ रखी गई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को 16 दिसम्बर विजय दिवस के अवसर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।