डबल इंजन की भाजपा सरकार ने बेताहाशा मँहगाई से आम जनता का जीना मुहाल किया-राधा बिष्ट#

डबल इंजन की भाजपा सरकार ने बेताहाशा मँहगाई से आम जनता का जीना मुहाल किया-राधा बिष्ट

अल्मोड़ा- (अशोक कुमार पाण्डेय):प्रदेश महिला काँग्रेस के निर्देश में आज जिला महिला काँग्रेस अध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में महिलाओं एंव काँग्रेसजनों ने चॊघानपाटा में केन्द्र की मोदी एंव प्रदेश की धामी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि बेतहाशा मँहगाई से आम गृहणी का रसोई का बजट बिगड़ गया हैं। मँहगाई की मार का सबसे ज्यादा रसॊई चलाने वाली महिलाओं के ऊपर पड़ रहा हैं। घरेलू रसॊई गॆस की बढ़ती कीमतों के साथ टमाटर , सब्जियों ऒर जीरा जॆसी वस्तुओं के दाम 800 रूपये प्रति किलो को पार कर रहे हैं लेकिन केन्द्र की मोदी ऒर प्रदेश की धामी सरकार को महिलाओं के ऊपर पड़ रहा भारी बोझ नजर नहीं आ रहा हैं।
प्रदर्शन में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एंव उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बेतहाशा मँहगाई पर तुरन्त नकेल कसकर कालाबाजारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए उन्होंने भाजपा सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि देश एंव उत्तराखण्ड की जनता को भाजपा के लुभावने नारों से ज्यादा मँहगाई को कम करने की दरकार हैं। इसलिए दोनों सरकारों को मँहगाई पर काबू पाने के उचित एंव त्वरित कदम उठाने चाहिए। काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने कहा कि आम जनता को बहुत सोच समझकर आगामी लोकसभा चुनावों में वोट डालना हैं। क्योंकि भाजपा की करनी कथनी में बहुत बड़ा अन्तर हैं। ये भाजपा सरकार ने बढ़ती मँहगाई ऒर बेरोजगारी , कुशासन से जनता की कमर तोड़ दी हैं। इसलिए आगामी चुनावों में मोदी एंव धामी सरकारों को सबक सिखाने के लिए जनता को जागरूक होना पडे़गा।
धरना प्रदर्शन में केन्द्र एंव उत्तराखण्ड सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ मँहगाई के खिलाफ महिलाओं ने हल्ला बोला। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ ने प्रतिभाग किया।