चमोली जनपद दुर्घटना पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर इस्तीफे की मांग की। मृतकों दी श्रद्धांजलि।#अल्मोड़ा में भाजपा ने चमोली दुर्घटना के घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया।www.janswar.com

चमोली जनपद दुर्घटना पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर इस्तीफे की मांग की। मृतकों दी श्रद्धांजलि।

अल्मोड़ा-(अशोक कुमार पाण्डेय) चमोली में ऊर्जा विभाग की बडी़ लापरवाही से 17 निर्दोष व्यक्तियों की मॊत पर चॊघानपाटा स्थित लालता प्रसाद पार्क में काँग्रेस जनों ने सर्वप्रथम शोक सभा आयोजित कर हादसे में मारे गये निर्दोष व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मॊन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करी। शोक सभा के बाद जिला काँग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने गत दिवस चमोली जनपद में ऊर्जा विभाग की घोर लापरवाही से 17 निर्दोष व्यक्तियों की करन्ट फैलने से अकारण जान गँवाने से क्षुब्ध होकर चॊघानपाटा में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करके जोरदार नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूँककर तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से घटना की स्वयं जिम्मेदारी लेते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की बड़ी माँग की।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने कहा कि ऊर्जा विभाग की घोर लापरवाही से 17 निर्दोष लोगों की अकारण मौत जघन्य अपराध हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटना की स्वयं की जिम्मेदारी लेने के बजाय मारे गये लोगों को मुआवजा राशि देने की घोषणा करके बड़ी घटना पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं , जिसे प्रदेश की जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से तुरन्त इस्तीफे की माँग करके घटना की शीघ्र जाँच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की माँग की। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि चूकि प्रदेश सरकार के मुखिया के पास वर्तमान में ऊर्जा विभाग भी है, इसलिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता अपने अपने नंबर बढ़ाने के लिए मुख़्यमंत्री और सरकार का बचाव कर रहे हैं जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश के मुखिया को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और इस प्रकरण की जाँच CBI से करवानी चाहिए। इस घटना के जिम्मेदार अधिकारियो पर सामूहिक हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए
जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उनके ऊर्जा विभाग में इतनी बड़ी लापरवाही से चमोली में ट्रान्सफामर से करन्ट फैलने से 17 निर्दोष लोगों की मॊत पर मुख्यमंत्री को स्वयं घटना की जिम्मेदारी लेकर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। और बड़ी घटना की शीघ्र जाँच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाय। उन्होंने प्रदेश की सरकार से निर्दोष मारे लोगों को 25-25 लाख की मुआवजा राशि और उनके परिजनों को सरकारी नौकरी देने की पुरजोर माँग की है।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव, शहजाद कश्मीरी, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी, महिला नगराध्यक्ष दीपा साह, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष किशन लाल, नगर महामंत्री ( संगठन) एड. वैभव पाण्डेय, जिला महासचिव गीता महरा, सहित अनेक काँग्रेसजन उपस्थित थे।

***********

अल्मोड़ा भाजपा ने चमोली दुर्घटना के घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया।

भारतीय जनता पार्टी जनपद अल्मोड़ा द्वारा चमोली में विद्युत करंट लगने के कारण सत्रह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया तथा इस घटना मे घायल लोगों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा इस दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी जनपद अल्मोड़ा इस हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है। और इस दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाये पीड़ित परिवारों के साथ मिलने गए तथा सरकार द्वारा उनको हर संभव सहायता देने के लिए विश्वास दिलाया और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच कर दोषी व्यक्तियों को कतई बक्सा नहीं जाएगा। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो सके।दूसरी ओर विपक्षी पार्टी द्वारा इस दुखद घटना पर राजनिती करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं जबकि ऐसी घटना पर राजनीतिक के बजाय पिडी़त परिवारों के सहायतार्थ खड़े होने की आवश्यकता हैं ।शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,सासंद अजय टम्टा,प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व दर्जा मंत्री गोविन्द पिलख्वाल व अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

 

शोक संवेदना – जनस्वर डॉट कॉम चमोली दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना  करता है तथा मृतकों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता है। -संपादक।