चमोली के पुलिस अधीक्षक प्रमेंन्द्र डोभाल  बने आईपीएस, मुख्यमंत्री व डीजीपी ने पहनाए बैज।# मुख्यमंत्री के अनुरोध पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं हेतु कुल 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान की गई है।WWW.JANSWAR.COM

अरुणाभ रतूड़ी

सुनहरा और ऐतिहासिक क्षण

चमोली के पुलिस अधीक्षक प्रमेंन्द्र डोभाल  बने आईपीएस, मुख्यमंत्री व डीजीपी ने पहनाए बैज।

राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में नव प्रोन्नत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी श्री प्रमेन्द्र डोबाल पुलिस अधीक्षक चमोली को आज दिनांक 27/07/2023 को आयोजित सामारोह में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी महोदय व पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार द्वारा कंधो पर बैज लगाकर बधाईयां दी।

चमोली पुलिस परिवार की ओऱ से पुलिस अधीक्षक महोदय को बहुत-बहुत शुभकामनाएं

***********

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, के अनुरोध पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं हेतु कुल 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिये मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यशील महिलाओं एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधायें उपलब्ध होंगी।

50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल प्रदेश में भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथोरागढ़,  चम्पावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, एवं रूद्रप्रयाग में बनाये जायेंगे। इसके लिये लगभग 48 करोड की धनराशि की भी मंजूरी प्रदान की गई है।