कोटेश्वर माधवाश्रम में 25 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का आज भूमि पूजन किया गया।##जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में को जिला सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति एवं एकल खिड़की सुगमता व्यवस्था की बैठक हुई।##माननीय जिला जज /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के दिशा- निर्देशन पर जनपद में सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।WWW.JANSWAR.COM

अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर

जनपद रुद्रप्रयाग समाचार 

कोटेश्वर माधवाश्रम में 25 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का आज भूमि पूजन किया गया।

कोटेश्वर माधवाश्रम में 25 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का आज भूमि पूजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने जनपद वासियों को बधाई देते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय में सभी रिक्त चिकित्सकों के पदों पर तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही अन्य संचालित हो रहे सभी चिकित्सालयों में भी आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकों की तैनाती की जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ में 50 बेड की क्षमता वाला चिकित्सालय बनाया जाएगा। साथ ही यात्रा मार्ग के गुप्तकाशी के समीप जहां भी भूमि की उपलब्धता होगी वहां पर उप जिला चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा। इससे केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा व शिक्षा सहित महाविद्यालय रुद्रप्रयाग व अगस्त्यमुनि आईटी लैब हेतु भी धन स्वीकृत किया गया है। जनपद में चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में डेढ सौ करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। कहा कि महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के छात्रसंघ द्वारा की गई मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश में 3 हजार नर्सों की भर्ती शुरू की जाएगी। इसके अलावा 3 सौ एएनएम तथा 6 हजार शिक्षक पदों पर भी जल्द ही भर्ती की जाएगी। उन्होंने क्रिटिकल केयर ब्लाॅक की निर्माणदायी संस्था को वर्ष 2024 तक गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने जनपद वासियों को बधाई देते हुए कहा कि क्रिटियल केयर ब्लाॅक के तैयार होने से स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी। इसके साथ ही जनपद का नर्सिंग काॅलेज (कोठगी में) मार्च, 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्छणस्यूं क्षेत्र में जल्द ही सहकारी बैंक शाखा की स्थापना की जाएगी। इससे पूर्व कोठगी में निर्माणाधीन नर्सिंग काॅलेज का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यरत श्रमिकों की जानकारी के साथ ही लाईब्रेरी, स्टाफ रूम, एचओडी, क्लास रूम, स्टोर, कंप्यूटर व कंट्रोल रूम की भी जानकारी ली। उन्होंने काॅलेज तक जाने वाली एप्रोच सड़क व अतिरिक्त फर्नीचर आदि उपलब्ध कराने के लिए कार्यदायी संस्था को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्च, 2024 तक निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा घनश्याम पुरोहित, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती सरिता देवी, पूर्व अध्यक्ष भाजपा विजय कप्रवान, महामंत्री भारत भूषण भट्ट, विक्रम कंडारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, सुनील नौटियाल, सभासद सुरेंद्र रावत, उमा मेवाल, चमोली सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, भाजपा चमोली के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, कोटेश्वर महंत शिवानंद गिरि जी महाराज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राजीव सिंह पाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विमल सिंह गुसांई सहित संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

*****

जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में को जिला सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति एवं एकल खिड़की सुगमता व्यवस्था की बैठक हुई।

जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में को जिला सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति एवं एकल खिड़की सुगमता व्यवस्था की बैठक हुई। बैठक में उद्यमियों के समस्याओं पर चर्चा की गयी। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा बैठक में प्राप्त, उद्यमियों की समस्याओं को सम्बन्धित विभागों को शीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में इकाईयों के ब्याज उपादान की स्वीकृत एवं एकल खिड़की सुगमता व्यवस्था के अन्तर्गत प्राप्त प्रकरण पर स्वीकृत प्रदान की गयी। जिलाधिकारी ने उद्योग बंधुओं द्वारा बैठक में अवगत कराई गई समस्याओं को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए ताकि औद्योगिक बंधुओं अपने औद्योगिक इकाइयों के संचालन में किसी भी तरह से परेशानी न हो।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जिला उद्यान अधिकारी योगेन्द्र सिंह चौधरी, सहायक कोषाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी रावत, अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज कुमार सहित जनपद के उद्यमी मौजूद रहे।

******

जनपद पौड़ी समाचार 

माननीय जिला जज /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के दिशा- निर्देशन पर जनपद में सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

माननीय जिला जज /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के दिशा- निर्देशन पर जनपद में 1 सितंबर से 15 सितंबर, 2023 तक सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
15 दिवसीय सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान जनपद के विद्यालयों एवं कालेजों में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन के साथ ही रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जनपद में परिवहन विभाग, पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों व विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करने हेतु विस्तृत जानकारी के साथ ही जागरूक किया जा रहा है।
सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान के दौरान आम जनमानस को वाहन चलाते समय वाहन पार्किंग का रखे विशेष ध्यान, निर्धारित लेन में ही चलाएँ, ओवरटेक से बनाएँ दूरी, नो एंट्री का रखे ख़ास ख्याल, सीट बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग, गति पर नियंत्रण के साथ ही अन्य जानकारी दी जा रही है।