ऋषिकेश:- मंत्री अग्रवाल ने किया एक करोड़ से अधिक की लागत से आंतरिक मार्गों का भूमिपूजन कर शिलान्यास। WWW.JANSWAR.COM

aruanbh raturi.janswar.com

मंत्री अग्रवाल ने किया एक करोड़ से अधिक की लागत से आंतरिक मार्गों का भूमिपूजन कर शिलान्यास।

ऋषिकेश 15 मार्च 2024:- क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कपूर फार्म में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 01 करोड़ 24 लाख 79 हजार रूपये की लागत से बनने वाले आंतरिक मार्गों का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड से कार्य कर रही है।

शुक्रवार को कपूर फार्म में मंत्री डा. अग्रवाल द्वारा ग्रामसभा गुमानीवाला वार्ड नंबर 02 शिव विहार कॉलोनी के आंतरिक मार्ग का शिलान्यास किया। जिसकी लागत 46.47 लाख तथा लंबाई 0.745 किमी है। वही डॉ अग्रवाल ने ग्रामसभा गुमानीवाला में वार्ड नम्बर 08 कपूर फार्म के आंतरिक मार्गों का शिलान्यास किया। जिसकी लागत 78.32 लाख तथा लम्बाई 1.325 किमी है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि राज्य की धामी सरकार का संकल्प है कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया है उनका लोकार्पण भी किया जाए। कहा कि सरकार हर क्षेत्र के संतुलित विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। हमारा जोर संतुष्टिकरण पर है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश तेजी से विकास करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। कहा कि सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, आस्था के सम्मान, आजीविका, हर क्षेत्र में दुनिया नए भारत का दर्शन कर रही है, भारत की ताकत को प्रतिष्ठित कर रही है। कहा कि देश के विकास के साथ ही उत्तराखंड का भी तीव्र विकास हुआ है। लोगों की उत्तराखण्ड के प्रति धारणा बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड में काम कर रही है। राज्य में नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर तेजी बढ़ें हैं, नागरिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है, गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, किसानों का सम्मान बढ़ रहा है।

डा. अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ की पवित्र भूमि से “21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक“ बताया था। उसी क्रम में देवभूमि में चहुंमुखी विकास किया जा रहा है, उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने के कार्य निरंतर जारी है। सक्षम, समर्थ और विकसित उत्तराखंड बनाने की नींव को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार आगे भी प्रधानमंत्री जी की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान दीपिका व्यास, शहीद हमीर पोखरियाल के पिता जयेंद्र पोखरियाल, नरेंद्र बेलवाल, शक्ति चमोली, रुकमा व्यास, मानवेन्द्र कंडारी, पंचायत सदस्य सुमती रावत, आरती भट्ट, सन्दीप कुड़ियाल, सहायक अभियंता लोनिवि ऋषिराज वर्मा, अपर सहायक अभियंता लोनिवि जितेंद्र कुमार, रवि शर्मा, टीकाराम नैथानी आदि लोग मौजूद रहे।