ऋषिकेश:- परशुराम जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की और भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर लोगों को बधाई दी। WWW.JANSWAR.COM

ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

 परशुराम जयंती के अवसर पर  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की और भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर लोगों को बधाई दी।

ऋषिकेश 09 मई 2024:- परशुराम जयंती के अवसर पर परशुराम महासभा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की और भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर लोगों को बधाई दी। साथ ही परशुराम जी के विचारों को आत्मसात करने का आवाहन किया।

देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पुराणों में आठ महापुरुषों का वर्णन है जिन्हें अजर-अमर माना जाता है, उनमें परशुराम जी भी है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु जी के दशावतारों में से छठवें अवतार है।

श्री भट्ट जी ने कहा कि परशुराम जी को उनकी वीरता और पराक्रम के कारण जानते है। उनका शस्त्र एक फरसा था जो की महादेव द्वारा उन्हें वरदान में मिला था। वे त्रेता युग के ऋषि थे, जो की विष्णु भगवान् के अवतार थे। परशुराम जयंती का पर्व ज्यादातर ब्राह्मण और पंडित धर्म के लोगो द्वारा बहुत ही श्रद्धा से मनाया जाता है।

इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि परशु’ प्रतीक है पराक्रम का और ‘राम’ पर्याय है सत्य सनातन का। उन्होंने कहा कि परशुराम का अर्थ पराक्रम के कारक और सत्य के धारक। बताया कि शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, पिता जमदग्नि और माता रेणुका ने तो अपने पाँचवें पुत्र का नाम ‘राम’ ही रखा था, लेकिन तपस्या के बल पर भगवान शिव को प्रसन्ना करके उनके दिव्य अस्त्र ‘परशु’ (फरसा या कुठार) प्राप्त करने के कारण वे राम से परशुराम हो गए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि परशुराम जी का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ। इसलिए परशुराम की शस्त्रशक्ति भी अक्षय है और शास्त्र संपदा भी अनंत है। विश्वकर्मा के अभिमंत्रित दो दिव्य धनुषों की प्रत्यंचा पर केवल परशुराम ही बाण चढ़ा सकते थे। यह उनकी अक्षय शक्ति का प्रतीक था, यानी शस्त्रशक्ति का।

इस मौके पर जगतगुरु शंकराचार्य अनंतानंद जी महाराज, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई, अध्यक्ष नगर पालिका देवप्रयाग कृष्ण कांत कोठियाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, अध्यक्ष परशुराम महासभा संजय शास्त्री, महामंत्री महासभा अरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश कंडवाल जिला अध्यक्ष भाजपा रविंद्र राणा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता साह, पूर्व दर्जाधारी कृष्ण कुमार सिंघल, दिनेश सती, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, इंद्र कुमार गोदवानी, जयंत शर्मा, शिव कुमार गौतम, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्यारे लाल जुगलान ने किया।