उप-राष्ट्रपति ने मिजोरम में पुल गिरने से हुई लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया##प्रधानमंत्री ने मिजोरम में पुल दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया###राज्यपाल ने समस्त देशवासियों व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) की संपूर्ण टीम को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।###प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने उत्तराखण्ड सब एरिया में 57वें आवा (आर्मी वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन) दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।I WWW.JANSWAR.COM

अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर

उप-राष्ट्रपति ने मिजोरम में पुल गिरने से हुई लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया

उप-राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने मिजोरम में पुल गिरने से हुई लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है। एक ट्वीट  में उपराष्ट्रपति ने कहा; ”मिजोरम में पुल गिरने से लोगों की मृत्यु बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, घायलों और उनके परिवारजनों के साथ हैं। मैं उन लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं जिनके लिए बचाव अभियान जारी है।”

प्रधानमंत्री ने मिजोरम में पुल दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया


पीड़ितों के लिए पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम में पुल दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों में से प्रत्येक को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

“मिजोरम में हुई पुल दुर्घटना से दुख हुआ। उन लोगों के प्रति संवेदना, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। कामना है कि घायल व्यक्ति शीघ्र स्वस्थ हों। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि के रूप में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों में से प्रत्येक को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री मोदी”

 

              राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने समस्त देशवासियों व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) की संपूर्ण टीम को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल ने समस्त देशवासियों व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) की संपूर्ण टीम को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह अभूतपूर्व उपलब्धि भारतीय वैज्ञानिकों की अंतरिक्ष अनुसंधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे विश्व का ध्यान भारत की ओर आकर्षित किया है। राज्यपाल ने कहा कि चंद्रयान-3 की इस सफलता से वैज्ञानिकों को चंद्रमा और अंतरिक्ष के गूढ़ रहस्यों को समझने में खासा मदद मिलेगी। राज्यपाल ने राजभवन में इस ऐतिहासिक उपलब्धि का लाइव प्रसारण भी देखा।

 

प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने उत्तराखण्ड सब एरिया में 57वें आवा (आर्मी वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन) दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने उत्तराखण्ड सब एरिया में 57वें आवा (आर्मी वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन) दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।  प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने बुधवार को उत्तराखण्ड सब एरिया में 57वें आवा (आर्मी वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन) दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। यहां पहुंचने पर एफडब्ल्यूओ, उत्तराखण्ड सब एरिया की चेयरपर्सन श्रीमती रत्नांजलि खत्री ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती गुरमीत कौर द्वारा 14 वीर नारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने वीर नारियों द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉलों का भी अवलोकन किया और उनके लिए रोजगार पैदा करने में आवा के प्रयासों की सराहना की। समारोह में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये गये। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में श्रीमती गुरमीत कौर ने कहा कि आवा की सभी महिलाएं देश की सेवा में बड़ा योगदान देती हैं। आर्मी इसे अदृश्य हाथ कहते हैं जो सीमा पर तैनात वीर जवानों को सभी चिन्ताओं से मुक्त रखती हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने हिस्से की जिम्मेदारियों को निभाती हैं। उन्होंने कहा कि वीर नारियां हमारा गौरव हैं, देश का गौरव हैं। आपका हौंसला, आपका साहस सच मुच में बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा कि सभी वीर नारियों के योगदान की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ  सैन्य अधिकारियों, आईएएस अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की पत्नियां भी उपस्थित थीं। उत्तराखण्ड उपक्षेत्र परिवार कल्याण संगठन ने हमारे सैनिकों के जीवन में सेना की पत्नियों के योगदान को याद करने के लिए 57वां आवा (आर्मी वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन) दिवस मनाया। यह कार्यक्रम देहरादून में 21 अगस्त 2023 से 23 अगस्त 2023 तक तीन दिनों तक मनाया गया। कार्यक्रमों में मोटे अनाजों (मिलेट्स) के लाभ, वैवाहिक कल्याण, सशस्त्र बल कर्मियों के लिए पात्रता लाभ और मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशालाएं भी आयोजित की गई। इसके अलावा एक चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया जहां सभी महिलाओं के सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा, पैप स्मीयर, आंख और दंत चिकित्सीय जांच की गई।