उपजिलाधिकारी ने संयुक्त चिकित्सालय में डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण।#जनपद न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय उखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया#पूर्व दर्जा मंत्री एंव वरिष्ठ अधिवक्ता एड. केवल सती को पितृशोक।WWW.JANSWAR.COM

अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर 

जनपद पौड़ी समाचार

उपजिलाधिकारी ने संयुक्त चिकित्सालय में डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण।

डेंगू से बचने के लिए घर-घर जाकर जागरूक अभियान चलाएं: उपजिलाधिकारी ने संयुक्त चिकित्सालय में डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण।जल भराव वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करें।

उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा ने संयुक्त चिकित्सालय में डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते हुए वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डेंगू वार्ड में सभी व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर संतुष्टि व्यक्त की।
उपजिलाधिकारी ने डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते हुए बेड में साफ-सुथरे बिस्तर लगाने के साथ ही उसमें मच्छर जाली की व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में रोशनी, हवा व साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त पाई। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी व डॉ. हेमा बडोला को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए डेंगू से बचाव व रोकथाम हेतु नगर निगम और अस्पताल की संयुक्त टीम गठित कर घर-घर जागरूकता व डेंगू लार्वा की खोज व विनिष्टीकरण के लिए संयुक्त अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्र से पानी निकालकर वहां ब्लीचिंग पाउडर डालने के निर्देश नगर निगम को दिए। जिससे डेंगू जैसे बीमारी को फैलने से रोका जा सके। अस्पताल में दो डेंगू मरीज भर्ती पाए गए।उपजिलाधिकारी ने सीएमएस को अस्पताल में भर्ती हुए डेंगू के मरीजों को बेहतर उपचार देने को कहा। उन्होंने अस्पताल व नगर निगम के समस्त अधिकारी व कार्मिकों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश भी दिए।

*****

जनपद रुद्रप्रयाग समाचार 

जनपद न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय उखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में आज दिनांक 09.09.2023 को जनपद न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय उखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
सचिव/सिविल जज (सी0डि0), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग रवि रंजन द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वाद से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन के कुल 16 मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर कुल 22,31,291 रुपए की समझौता राशि वसूल की गई l
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुद्रप्रयाग राजेश कुमार की पीठ द्वारा कुल 76 वादों का निस्तारण कर मुव0 79,74,594 रुपए की समझौता राशि वसूल की गई। सिविल जज (जू0डि0), बाह्य न्यायालय उखीमठ रोहित कुमार पाण्डेय की पीठ द्वारा कुल 09 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल मुव0 1,66,000 रुपए की समझौता राशि वसूल की गई।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग हर्षवर्धनी सुमन, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग एवं समस्त अधिवक्तागणों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

********

पूर्व दर्जा मंत्री एंव वरिष्ठ अधिवक्ता एड. केवल सती को पितृशोक

अल्मोड़ा- एन डी तिवारी सरकार में दर्जा मंत्री रहे अल्मोड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता एड. केवल सती के पिताजी गॊरीदत्त सती उम्र 95 वर्ष का आज दिन में 2:40 बजे जिला चिकित्सालय में उपचार के दॊरान निधन हो गया। श्री सती के निवास स्थान मल्ला कुँजपुर (हुक्का क्लब ) के समीप उनके आवास में पँहुचकर नगर के सामाजिक, राजनैतिक लोगों ने शोक व्यक्त किया। एड. केवल सती बार ऎशोसियेशन के अध्‍यक्ष पद के प्रत्याशी भी हैं। उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कल 10 सितम्बर ( रविवार) को प्रातः 10:30 बजे उनके पार्थिव शरीर को विश्वनाथ मोक्षधाम अंतेष्टि के लिए उनके आवास से प्रस्थान करेंगे । श्री सती के पिताजी के निधन पर वरिष्ठ व्यापारी प्रकाश रावत, काँग्रेस जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी, डी सी बी डायेरक्टर विनीत बिष्ट, महिला कल्याण संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी, पत्रकार एंव पूर्व सभासद अशोक पाण्डेय सहित अनेक लोगों ने उनके आवास पँहुचकर शोक व्यक्त किया।