आज चारों धामों, हेमकुण्ड साहिब व गोमुख पहुंचे भक्तों की संख्या व 07जुलाई तक मौसम अनुमान # जिलाधिकारी ने किया तहसील सोमेश्वर तथा तहसील द्वाराहाट का निरीक्षण  -www.janswar.com

-नागेन्द्र प्रसाद रतूडी़ (स्वतंत्र पत्रकार)

राज्य आपत्कालीन परिचालन केन्द्र सचिवालय परिसर देहरादून के अनुसार आज पूर्वाह्न 11बजे तक

बद्रीनाथ धाम में कुल-6022 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 1024316 यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में के 28 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

हेमकुण्ड साहिब  में (220मई23से) आज कुल-1136 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल -117978 यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में के 06 यात्रियों की मृत्यु हुई है।
केदारनाथ धाम में कुल- 3616 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 1102430यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में कुल 77 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

गंगोत्री धाम में कुल- 5067 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 593628यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में कुल 16 यात्रियों की मृत्यु हुई है।
गोमुख धाम में ( 01अप्रैल23) से आज कुल- 147 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 6720 यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में के एक भी यात्रियों की मृत्यु नहीं हुई है।

यमुनोत्री धाम में कुल-2456 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी तक कुल – 502101यात्री दर्शन कर चुके हैं।आज किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई।अब तक इस धाम में के 29 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

04 जुलाई 23-नैनीताल व चम्पावत ज़िलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना ।पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के चमकने व तीव्र वर्षा की संभावना है
05जुलाई 23-राज्य के देहरादून व टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के चमकने व तीव्र/अतितीव्र वर्षा की संभावना है
06 जुलाई 23 राज्य के देहरादून, पौड़ी व नैनीताल जनपदों में भारी वर्षा की संभावना है।
राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के चमकने व तीव्र/अति तीव्र वर्षा की संभावना है। तथा राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के चमकने व तीव्र/अति तीव्र वर्षा की संभावना है
07 जुलाई 23- देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है

*********

जिलाधिकारी ने किया तहसील सोमेश्वर तथा तहसील द्वाराहाट का निरीक्षण

अल्मोड़ा, 3 जुलाई 2023 (अशोक कुमार पाण्डेय)आज जिलाधिकारी विनीत तोमर ने तहसील सोमेश्वर तथा तहसील द्वाराहाट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम तहसील सोमेश्वर पहुंचकर तहसील से संबंधित पटवारी क्षेत्र, पटवारी चौकी, ग्राम पंचायत, राजस्व ग्राम जैसी विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान तहसीलदार खुशबू पांडे ने जिलाधिकारी को इस संबंध में अवगत कराया। इसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील के पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं बनी रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि कोर्ट केसों का समयबद्ध निस्तारण करें तथा इसकी नियमित रिपोर्ट जिला कार्यालय को प्रेषित की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आपदा के दृष्टिगत आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि मानसून सीजन में विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निष्प्रयोज्य हो चुकी सामग्री का निस्तारण भी जल्द किया जाए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने तहसील द्वाराहाट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार लीना चंद्रा को निर्देश दिए मानसून सीजन के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे चालू रखा जाए। साथ ही विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ब्लॉक कार्ययालय द्वाराहाट का निरीक्षण भी किया । यहां खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी द्वारा विभिन्न जानकारियां जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को समयबद्धता के साथ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्यों में भी तेजी से कार्य किया जाए। साथ ही निर्देश दिए कि बीडीसी की बैठकें भी रोस्टर के अनुसार नियमित कराई जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि समय समय पर पंचायत सचिवों एवं ग्राम विकास अधिकारियों के कार्यों की भी समीक्षा की जाए।