(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)
प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. मांगेराम अग्रवाल की 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि और सम्मान।
डोईवाला:- प्रसिद्ध समाज सेवी स्व. मांगेराम अग्रवाल जी की 22वीं पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविंद्र पुरी जी महाराज, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव श्री चंपत राय जी, प्रांत प्रचार प्रमुख आरएसएस श्री संजय जी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, विधायक ऋषिकेश डॉ प्रेमचंद अग्रवाल जी द्वारा उनके चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. मांगेराम अग्रवाल जी को स्मरण कर उनकी याद में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा करने वालों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सोमवार को डोईवाला के वेडिंग पॉइंट में स्व. हरज्ञान चंद अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डोईवाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव श्री चंपत राय ने कहा कि स्व. मांगेराम अग्रवाल जी दिव्य विभूती राष्ट्रभक्त थे, जो भारत माता की साधना में अनवरत लगे रहे। शिक्षा में भारतीय संस्कृति और संस्कार भी मिलने चाहिए। इस हेतु डोईवाला में मांगेराम जी ने पिता स्व हरज्ञान चन्द अग्रवाल की स्मृति में आपने विद्यालय के लिए अपनी भूमि दान देकर उसपर कक्षो का निर्माण करवाया। केवल डोईवाला में ही नहीं अपितु भानियावाला, थानों, भोगपुर, बुल्लावाला व दूधली में भी सरस्वती शिशु मंदिरों की स्थापना करवाई। आज यही विद्यालय हाई स्कूल व इंटर कालेज के स्वरूप ले चुके हैं।
श्री राय जी ने कहा कि जिन सिद्धान्तों को लेकर मांगेराम जी ने अपना जीवकोपार्जन किया, उसी सिद्धान्तों को उनके बच्चें आगे बढ़ा रहे है। तीनों ही सुपुत्र सामाजिके कार्यो में सदैव अग्रसर रहते है। उनके पुत्र आज डॉ प्रेमचंद अग्रवाल कैबिनेट मंत्री के रूप में आज प्रदेश हित में कई सराहनीय कदम उठा रहे हैं।
श्री राय जी ने कहा कि स्व. मांगे राम जी समरस्ता के प्रत्यक्ष ऐसे उदाहरण हैं जो कहते थे इस धरा पर कोई ऊंच- नहीं सब इंसान बराबर हैं। जाति के आधार पर कोई भेद-भाव या छुआछूत नहीं होनी चाहिए। वो हमेशा होली- दीवाली जैसे पर्व बस्ती में जाकर बस्ती के बन्धुओं के साथ मनाते थे। उन्होंने अपने रहते हुए सभी बच्चों को संघ का परिशिक्षण करवाया। वो हमेशा कहते थे शाखा हमारे जीवन का आधार है। यही जीवन का मूलमंत्र है।
श्री राय जी ने कहा कि स्व. मांगेराम जी सच्चे निष्ठावान समर्पित स्वयंसेवक थे। संघ की इच्छा को हो आदेश स्वीकार कर जीवन में धारण किया। वो हर वर्ष संघ वर्ग के लिए एक माह का समय चाहे परिस्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल हो वर्ग की व्यावस्था रहते थे। शाखा है तो सब कुछ सम्भव है शाखा हमारी संस्कारों की निर्माण शाला है। जीवनपर्यन्त वो इसी पथ के अनुगामी रहे।
इस मौके पर परम पूज्य स्वामी रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि स्वर्गीय मांगेराम जी विद्यालय के लिए जमीन ना देते तो आज निर्धन बच्चे शिक्षा ना ले पाते। कहा कि वास्तव में मांगे राम जी ने एक मंदिर की स्थापना की। ऐसे शिक्षा के मंदिर आज पूरे देश भर में खुलने चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आवाहन किया। साथ ही विद्यालय के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
प्रान्त प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संजय जी ने कहा कि हरियाणा के छोटे से गांव में स्व. मांगेराम जी का जन्म हुआ। यहीं से कार्य एवं पढ़ाई की दृष्टि से डोईवाला में आगमन हुआ। बाल्यकाल में ही संघ से जुड़ गए। यहीं से राष्ट्र निर्माण के पथ पर चल पड़े। कहा कि जीवन में साक्षात संघ को उतारने वाले स्व मांगेराम जी निरन्तर संघ कार्य के लिए डोईवाला के क्षेत्र के गांवों में शाखा लगाने लगे। पूरे क्षेत्र में संघ की पहचान मांगेराम जी बन गए। चाहे आपातकाल के काल हो, रामजन्म भूमि का आंदोलन हो, गो आंदोलन हो, सभी मे सक्रिय भाग ही नहीं लिया। अपितु समाज को जोड़ने का काम किया। उन्होंने आदर्श गांव बनाने के लिए प्रेरित किया कहा कि है कि ऐसा गांव स्थापित करें, जहां जैविक खेती, समरसता, जाती-पाती ना हो। जहां के बच्चे संस्कारित हो, उनमें देश प्रेम का भाव हो, पर्यावरण की समझ रखते हों, ऐसे गांव की आज जरूरत है।
पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 1989 में सम्पूर्ण देश में संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी की जन्मशताब्दी का वर्ष था। संघ योजना के अंतर्गत अनेक सेवा कार्यो को प्रारंभ करने की योजना बनी। डोईवाला में भी ऐसी बस्ती बने जो भूमिहीन हों, वंचित समाज से हों आर्थिक स्तिथि दयनीय हों उनको इस बस्ती में बसाया जाए। स्व० मांगेराम जी के अथक प्रयास से डा. हेडगेवार जी के नाम से केशव बस्ती बसाई गई। जिसमें स्कूल, सड़क, खेड़ा, संस्कार केंद्र का निर्माण आपके द्वारा करवाया गया।
इस मौके पर स्व. मांगेराम जी की धर्मपत्नी श्रीमती धर्मों देवी, सुपुत्र ईश्वर चंद, सुपौत्र अभिषेक, पीयूष, अर्श, गगन नारंग, स्व. हरज्ञान चंद अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डोईवाला के संयोजक रोशन लाल, अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, प्रधानाचार्य महेश चंद गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, करण बोहरा, मण्डल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, सुरेंद्र कुमार, दिनेश पयाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।