देहरादून के कालसी में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरी,कालसी मीनाक रोड पर बस हादसा, राहत-बचाव कार्य जारी।
देहरादून:- दिनाँक 03 फरवरी 2026 को CCR देहरादून द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुआनु, मीनाक रोड, कालसी क्षेत्र में एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार बताए गए हैं।
उक्त सूचना पर श्री अर्पण यदुवंशी सेनानायक, SDRF के आदेशानुसार SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की बताई जा रही है।
