वीरभद्र मंडल के नवनियुक्त विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भेंट की।
ऋषिकेश:- इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया एवं उनके नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।
इस दौरान वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सुमन, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी धस्माना, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशि राणा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनय कुमार पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष बरकत अली, जिला कार्यालय मंत्री अभिनव पाल, पुनीता भंडारी, गोविन्द सिंह रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा तथा सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
