टिहरी: अवैध खनन पर ज़िलाधिकारी सख़्त, रेत-पत्थर से भरे वाहन ज़ब्त। WWW.JANSWAR.COM

चौरास में उप जिलाधिकारी की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन के वाहन पकड़े गए।

टिहरी:- जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में, उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर मंजू राजपूत के द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध चलाए गए सख्त अभियान के क्रम में कल शनिवार, तहसील स्तरीय गठित राजस्व विभाग की टीम द्वारा सुबह 7:00 बजे से स्थान चौरास के अलग-अलग स्थान पर रेत पत्थर से भरे वाहनों की जांच की गई।

इस जांच में दो पिकअप, एक छोटा हाथी तथा एक डंपर (6 टायर वाला) वाहन बिना अनुमति के अवैध खनन सामग्री के परिवहन करते हुए पकड़े गए, जिनके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही अमल में लाई गई। अवैध रूप से रेता ,बजरी, पत्थरों को ला रहे घोड़ा खच्चरों के मालिकों को भी अवैध खनन न करने बाबत निर्देश दिए गए।

इस मौके पर राजस्व निरीक्षक कीर्तिनगर राय सिंह गुसाईं, राजस्व निरीक्षक चौरास जगदीश प्रसाद गैरोला, राजस्व उप निरीक्षक किलकिलेश्वर सुशील चौहान, राजस्व उप निरीक्षक मलेथा अजय सजवान उपस्थित रहे।