मुनिकीरेती-ढालवाला में स्वच्छता पर सख्ती, गंदगी और पॉलिथीन के खिलाफ चला छापेमारी अभियान। WWW.JANSWAR.COM

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत पालिका की कार्रवाई, 34 चालान कर वसूले 6400 रुपये।

मुनिकीरेती-ढालवाला:- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा गंदगी और सिंगल यूज पॉलिथीन के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया। शनिवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती के नेतृत्व में टीम जानकी झूला क्षेत्र में एकत्रित हुई।

इस दौरान पालिका टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाते हुए रेहड़ियों के आसपास गंदगी फैलाने और पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान गंदगी पाए जाने पर 30 चालान तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर 4 चालान किए गए। कुल मिलाकर 34 चालानों से 6400 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती ने मौके पर मौजूद रेहड़ी एवं फड़ विक्रेताओं से अपील की कि वे नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करें।

अभियान के दौरान सफाई निरीक्षक कमल चौहान, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, रंजन कंडारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।