संगठनात्मक चर्चा के साथ उत्तराखंड नमामि गंगे के प्रदेश सह-संयोजक ने दीं शुभकामनाएं।
देहरादून:– भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से नमामि गंगे उत्तराखंड के प्रदेश सह-संयोजक श्री संजीव चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री चौहान ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
भेंट के दौरान संजीव चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी न केवल संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी, बल्कि सफलता की नई ऊंचाइयों को भी छुएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
शिष्टाचार भेंट: श्री संजीव चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
उज्जवल भविष्य की कामना:- मुलाकात के दौरान “संगठन नई ऊंचाइयों को छुए” के संकल्प के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।
उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व: संजीव चौहान ने उत्तराखंड की ओर से राष्ट्रीय नेतृत्व का अभिवादन किया।
इस अवसर पर संजीव चौहान ने कहा, “आदरणीय श्री नितिन नबीन जी का मार्गदर्शन संगठन को एक नई दिशा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में भाजपा अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।”
