भूपतवाला में 5 करोड़ की लागत से बनी आधुनिक धर्मशाला का लोकार्पण, विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया उद्घाटन।
ऋषिकेश/हरीपुर:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हरीपुर के निकट भूपतवाला क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 42 कमरों वाली आधुनिक एवं सभी सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित धर्मशाला का विधिवत लोकार्पण किया। इस धर्मशाला का निर्माण श्रीगंगा इंटरनेशनल ट्रस्ट, हरिद्वार द्वारा कराया गया है।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने बताया कि लगभग 3 वर्ष पूर्व, अपने कैबिनेट मंत्री कार्यकाल के दौरान उन्होंने इस धर्मशाला का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया था, जो अब पूर्ण होकर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तैयार है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का प्रमुख आस्था केंद्र है। विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान एवं गुजरात व अन्य राज्यों के साथ उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अब ठहरने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह धर्मशाला श्रद्धालुओं को सुलभ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी साथ ही धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि दान करने एंव निर्माण कार्य मे अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित भी किया
इस अवसर पर सुरेश कुमार गुप्ता (अध्यक्ष), श्यामलाल गुप्ता (महामंत्री), महावीर प्रसाद गर्ग (कोषाध्यक्ष), वीरभान बंसल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), विनय जिंदल, सुबोध जिंदल, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, श्रीमती सुशीला देवी, श्रीमती कुसुम बंसल, सतीश कुमार गर्ग, रामकुमार गर्ग, अनुज गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
