विकास का वादा, अपनों का साथ:रायवाला में विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का शानदार स्वागत। WWW.JANSWAR.COM

पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का भव्य स्वागत, बाल्मीकि बस्ती में जनता से किया संवाद। 

ऋषिकेश,रायवाला:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल रायवाला के प्रतीत नगर (बाल्मीकि बस्ती) में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री राजेश जुगलान एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती बबिता कमल कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि लगभग 18–19 वर्ष पूर्व इस बस्ती की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। क्षेत्र में सड़क, बिजली एवं स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ अग्रवाल के प्रयासों से आज बस्ती में सड़क, विद्युत एवं पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो पाई हैं, जिससे क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। क्षेत्र की जनता ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में डॉ अग्रवाल को पाँचवीं बार विधायक बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शिव मंदिर एवं सड़कों के जीर्णोद्धार कार्यों हेतु विधायक निधि से ₹7 लाख की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनसमस्याओं का समाधान निरंतर प्राथमिकता के आधार पर किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक बबिता कमल कुमार, नरसिंह पीठ के पीठाधीश्वर रसिक महाराज, ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, अनीता पंचाल, बीना बंगवाल, शेर सिंह, आशा देवी, लक्ष्मी गुरुंग, कन्हैयालाल, नितिन, अंकित कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।