मोदी जी की ऐतिहासिक जनसभा: ऋषिकेश में भव्य तैयारी की जोरदार बैठक। WWW.JANSWAR.COM

मोदी जी की ऐतिहासिक जनसभा: ऋषिकेश में भव्य तैयारी की जोरदार बैठक।

ऋषिकेश:-आगामी 14 अप्रैल को देहरादून में आयोजित होने वाली यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रस्तावित ऐतिहासिक जनसभा को भव्य एवं सफल बनाने के उद्देश्य से ऋषिकेश भाजपा जिला कार्यालय में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में ऋषिकेश मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनसभा की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति, जनसंपर्क अभियान तथा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जनसभा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक सशक्त करने का अवसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को जनसभा के लिए आमंत्रित करें तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और उत्तराखंड भी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। ऐसे में यह जनसभा जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक बने, इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

बैठक के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे परिवहन, स्वागत, जनसंपर्क, सोशल मीडिया प्रचार एवं बूथ स्तर पर समन्वय को लेकर जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनसभा को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करें।

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष श्री मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री श्री दीपक बिष्ट, श्री नितिन सक्सेना, श्री सोनू पांडे, श्री चंदू यादव, श्री बृजेश मिश्रा, राम सिंह पवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।