डोईवाला में निर्माणाधीन पार्क का विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया निरीक्षण। WWW.JANSWAR.COM

निर्माणाधीन पार्क निरीक्षण, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

डोईवाला:-ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने डोईवाला के केशवपुरी बस्ती में निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में शहरी विकास मंत्री रहते हुए उनके द्वारा लगभग 97 लाख 36 हजार रुपये की लागत से इस पार्क को स्वीकृति प्रदान की गई थी। वर्तमान में पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो क्षेत्रवासियों के लिए हरित वातावरण, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए सुविधाजनक और मनोरंजन का बेहतर स्थल उपलब्ध कराएगा।

निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद अमित कुमार, एसडीएम अपर्णा ढोंडियाल, मण्डल अध्यक्ष पंकज शर्मा अधिशासी अभियंता एम.एल. शाह, चमन पोखरियाल,कनिष्ठ अभियंता अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता रही है और भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।