ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रामीणों संग मनाई होली; गौहरी माफी में भव्य कार्यक्रम।
ऋषिकेश/रायवाला:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल रायवाला क्षेत्र के गौहरी माफी ग्राम सभा में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं ग्राम प्रधान ज्योति सेमवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने डॉ अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज को एकजुट करने का कार्य करता है। उन्होंने क्षेत्र के विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए ग्राम सभा गौहरी माफी में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विधायक निधि से 60 लाइटें उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस घोषणा पर उपस्थित ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका संकल्प है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान ज्योति सेमवाल, देवेंद्र सेमवाल, मीना चौहान, लक्ष्मी देवी, अंकिता रांगड़, प्रीति भंडारी, अमीषा रावत, आनंद रावत, देवेंद्र रावत, दिगंबर गौनियाल सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
