ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत गुमशुदा युवक सकुशल बरामद। WWW.JANSWAR.COM

ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत गुमशुदा युवक सकुशल बरामद।

मुस्कान बिखेरता ऑपरेशन स्माइल:- उत्तराखंड पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड महोदय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में दिनांक 01 जनवरी 2026 से गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी चम्बा/नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल 2026 के पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा सतत एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

घटना का विवरण:- थाना मुनि की रेती क्षेत्र से दिनांक 09.01.2026 को गुमशुदा, उम्र 21 वर्ष, निवासी शीशम झाड़ी, जो बिना बताए घर से चला गया था, के संबंध में दिनांक 21.01.2026 को परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में थाना मुनि की रेती पर मु0अ0सं0 19/26 धारा 140(3) BNS पंजीकृत किया गया था।

पुलिस की कार्रवाई:- ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा गुमशुदा के परिजनों से विस्तृत जानकारी एकत्र करते हुए संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई। अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप उक्त गुमशुदा को दिनांक 19.03.2026 को रायवाला, देहरादून से सकुशल बरामद किया गया।

बरामदगी के उपरांत गुमशुदा को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिस पर परिजनों द्वारा टिहरी गढ़वाल पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गई।

ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा जनपद के अन्य गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु अभियान निरंतर जारी है।

जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति/बच्चे के गुमशुदा होने की जानकारी हो तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

🔷 “सुरक्षा आपकी – संकल्प हमारा” 🔷