मंगल पांडे की पुण्यतिथि: स्वाधीनता संग्राम के प्रथम क्रांतिकारी को कोटिशः नमन।
(अरुणाभ रतूड़ी):- माँ भारती की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महान क्रांतिकारी एवं अदम्य साहसी वीर मंगल पांडे जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे ने बैरकपुर छावनी में अंग्रेज अफसरों पर पहला प्रहार कर “मारो फिरंगी को” का ऐतिहासिक नारा दिया, जिसने देशव्यापी क्रांति का बिगुल फूँक दिया।
उनका बलिदान (8 अप्रैल 1857 को फाँसी) आज भी हर भारतीय को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। चर्बी वाले कारतूसों के विरोध में उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के विरुद्ध विद्रोह का सूत्रपात किया, जो स्वतंत्रता आंदोलन की नींव बना।
उनके अदम्य साहस और बलिदान को शत-शत नमन।
