दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस। WWW.JANSWAR.COM

(अरुणाभ रतूड़ी):- आशा भोसले का निधन 92 वर्ष की आयु में चेस्ट इन्फेक्शन के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया। उनकी तबीयत शनिवार को बिगड़ी थी, जिसके बाद मल्टी-ऑर्गन फेलियर ने जान ले ली।

उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया कि चेस्ट इन्फेक्शन और कमजोरी के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं। डॉक्टर प्रतीत समदानी ने पुष्टि की कि मल्टी-ऑर्गन फेलियर से 12 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:55 बजे निधन हुआ।

मुंबई के शिवाजी पार्क में सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शोक व्यक्त किया।

आशा भोसले ने 12,000 से अधिक गाने गाए, जो भारतीय संगीत की धरोहर हैं। उनके निधन से संगीत प्रेमी स्तब्ध हैं।