केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस पर श्रीनगर में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन कल। WWW.JANSWAR.COM

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस पर श्रीनगर में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन कल।

पौड़ी:-उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार माह फरवरी 2026 के प्लान ऑफ एक्शन के क्रम में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के अवसर पर कल दिनांक 24 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे विधि भवन सभागार, श्रीनगर में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर का उद्देश्य आमजन को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क से संबंधित प्रावधानों, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान करना है, ताकि अधिक से अधिक लोग विधिक रूप से जागरुक होकर अपने अधिकारों का संरक्षण कर सकें।

शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी, अधिवक्ता, पराविधिक स्वयंसेवक एवं आमजन प्रतिभाग करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित कर आमजन तक निःशुल्क विधिक सहायता एवं जागरुकता पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्राधिकरण ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं नागरिकों से इस जागरुकता शिविर में प्रतिभाग कर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।